पाक: मोटरसाइकिल बम विस्फोट,16 घायल

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर के एक व्यस्त बाजार में मोटरसाइकिल में लगाए गए बम के विस्फोट में कम से कम 16 लोग घायल हो गए. यह विस्फोट कल पुराना शहर इलाके में कॉलेज मार्ग पर स्थित एक मशहूर रेस्तरां के बाहर हुआ. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बम विस्फोट रिमोट कंट्रोल के […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर के एक व्यस्त बाजार में मोटरसाइकिल में लगाए गए बम के विस्फोट में कम से कम 16 लोग घायल हो गए. यह विस्फोट कल पुराना शहर इलाके में कॉलेज मार्ग पर स्थित एक मशहूर रेस्तरां के बाहर हुआ.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बम विस्फोट रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया. इस विस्फोट में लगभग 5 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. इस विस्फोट की वजह से कई इमारतों की खिड़कियों के शीशे चटक गए. अन्य पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस विस्फोट का निशाना रेस्तरां के मालिक पर था क्योंकि उसे उगाही में शामिल कई आतंकी समूहों से धमकियां मिल रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










