सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत का इस्तीफा

Published at :14 May 2014 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत का इस्तीफा

संयुक्त राष्ट्र : सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत ने सार्थक बातचीत शुरु करने में असफलता के बाद इस्तीफा दे दिया है. इस बीच, फ्रांस ने दमिश्क पर रसायनिक हथियारों का उपयोग जारी रखने का आरोप लगाया है. पहले से ही लगभग निष्क्रिय चल रही शांति प्रक्रिया को दोहरा झटका देते हुए, कल लखदर […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : सीरिया में संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत ने सार्थक बातचीत शुरु करने में असफलता के बाद इस्तीफा दे दिया है. इस बीच, फ्रांस ने दमिश्क पर रसायनिक हथियारों का उपयोग जारी रखने का आरोप लगाया है.

पहले से ही लगभग निष्क्रिय चल रही शांति प्रक्रिया को दोहरा झटका देते हुए, कल लखदर ब्राहिमी ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अपने इस्तीफे की घोषणा की. दूसरी ओर फ्रांस के विदेश मंत्री लॉरें फैबियस ने वाशिंगटन में आरोप लगाया कि बशर अल असाद प्रशासन ने, अपने घातक हथियारों का जखीरा अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को सौंपने पर सहमत होने के बावजूद हालिया महीनों में प्रतिबंधित रसायनिक हथियारों का 14 बार उपयोग किया.

ब्राहिमी ने पिछले कुछ सप्ताह से अपने इस्तीफे को लेकर चली आ रही अफवाहों की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘जिस सीरिया को हम जानते हैं, वर्तमान सीरिया को वैसा बनने से पहले वहां और कितना विनाश होगा?’’ उन्होंने अगस्त 2012 में संयुक्त राष्ट्र शांति दूत से अपना प्रभार संभाला था. उन्होंने कहा ‘‘यह बहुत दुखद है कि मैं सीरिया को इतनी बुरी हालत में छोड कर जा रहा हूं.’’

अल्जीरिया के वरिष्ठ राजनयिक ने अमेरिका और पश्चिमी देशों के सहयोग से असद तथा सीरिया के गुटों में बंटे विपक्ष को इस साल के शुरु में जिनीवा में शांति वार्ता में भाग लेने के लिए राजी किया था. लेकिन कडवाहट के चलते दो दौर के बाद बातचीत अधूरी रह गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola