पत्‍नी के कार चलाने से नाराज पति ने दे दिया तलाक

Published at :14 May 2014 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
पत्‍नी के कार चलाने से नाराज पति ने दे दिया तलाक

सउदी अरब में एक महिला को कार चलाना भारी पड़ गया. दरअसल महिला ने पति को चौंकाने के लिए कार चलाते हुए अपनी वीडियो वाट्सएप्प पर पोस्‍ट की, लेकिन महिला को उलटी पड़ गई. उसके पति ने देश में महिलाओं के वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने और सामाजिक परंपराओं को तोड़ने के […]

विज्ञापन

सउदी अरब में एक महिला को कार चलाना भारी पड़ गया. दरअसल महिला ने पति को चौंकाने के लिए कार चलाते हुए अपनी वीडियो वाट्सएप्प पर पोस्‍ट की, लेकिन महिला को उलटी पड़ गई. उसके पति ने देश में महिलाओं के वाहन चलाने पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने और सामाजिक परंपराओं को तोड़ने के लिए उसे तलाक देने का फैसला कर लिया.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि एक व्यक्ति को उसकी पत्‍नी ने कार चलाने वाला अपना वीडियो मोबाइल एप्लीकेशन वाट्सएप्प से उसके मोबाइल पर भेजा. पत्‍नी इससे अपने पति को चौंकाना चाहती थी, लेकिन वह व्यक्ति नाराज हो गया, क्योंकि उसकी पत्‍नी ने यह फैसला उसे सूचित किए बगैर किया. व्यक्ति ने पत्‍नी द्वारा कानून और सामाजिक परंपराओं का उल्लंघन करने का दलील देते हुए तलाक देने का फैसला कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola