अमेरिका ने पाक के साथ सुरक्षा संबंध पर जोर दिया

Published at :14 May 2014 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने पाक के साथ सुरक्षा संबंध पर जोर दिया

इस्लामाबाद : अमेरिका ने क्षेत्रीय स्थिरता के लिए पाकिस्तान के साथ सुरक्षा संबंध पर जोर देते हुए कहा कि वह मजबूत साङोदारी के निर्माण को लेकर इस्लामाबाद के साथ मिलकर काम करता रहेगा. अमेरिकी नौसेना के अभियान प्रमुख एडमिरल जोनाथन ग्रीनर्ट ने अपने पाकिस्तान दौरे के समय यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने यहां पाकिस्तान के […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : अमेरिका ने क्षेत्रीय स्थिरता के लिए पाकिस्तान के साथ सुरक्षा संबंध पर जोर देते हुए कहा कि वह मजबूत साङोदारी के निर्माण को लेकर इस्लामाबाद के साथ मिलकर काम करता रहेगा. अमेरिकी नौसेना के अभियान प्रमुख एडमिरल जोनाथन ग्रीनर्ट ने अपने पाकिस्तान दौरे के समय यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने यहां पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की.

अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘एडमिरल ग्रीनर्ट और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अमेरिका-पाकिस्तान सुरक्षा सबंध के महत्व पर जोर दिया और मजबूत साङोदारी के निर्माण को लेकर मिलकर काम करते रहने पर सहमति जताई.’’ अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने प्रधानमंत्री शरीफ के अलावा पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ताहिर रफीक बट्ट और नौसेना प्रमुख एडमिरल आसिफ सांदिला तथा सेना के दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर व्यापक चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola