सीरिया ने किया था रसायन हथियारों का इस्तेमाल:एचआरडब्ल्यू

Published at :13 May 2014 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
सीरिया ने किया था रसायन हथियारों का इस्तेमाल:एचआरडब्ल्यू

बेरुत : न्यूयार्क स्थित मानवाधिकार निगरानी संस्था (एचआरडब्ल्यू) ने आज कहा कि उसके पास इस बात के ठोस सबूत हैं कि सीरियाई सेना ने गत महीने विद्रोहियों के कब्जे वाले तीन नगरों पर क्लोरीन गैस का इस्तेमाल किया था. एचआरडब्ल्यू की ओर से जारी यह बयान इस चिंता को बढाता है कि सीरिया में रासायनिक […]

विज्ञापन

बेरुत : न्यूयार्क स्थित मानवाधिकार निगरानी संस्था (एचआरडब्ल्यू) ने आज कहा कि उसके पास इस बात के ठोस सबूत हैं कि सीरियाई सेना ने गत महीने विद्रोहियों के कब्जे वाले तीन नगरों पर क्लोरीन गैस का इस्तेमाल किया था. एचआरडब्ल्यू की ओर से जारी यह बयान इस चिंता को बढाता है कि सीरिया में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल अभी भी किया जा रहा है. यह दावा गत अगस्त में हुए रासायनिक हमले में सैकडों लोगों के मारे जाने के कुछ महीने बाद किया गया है.

रासायनिक हथियार संबंधी संधि के क्रियान्वयन की निगरानी करने वाले ‘द आर्गेनाइजेशन फार द प्रोहिबिशन आफ केमिकल वेपन्स’ ने अप्रैल में कहा था कि वह क्लोरीन संबंधी दावों की जांच करेगा लेकिन उसने अभी तक इस संबंध कोई टिप्पणी नहीं की है. एचआरडब्ल्यू ने आज जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बशर असद समर्थक बलों ने मध्य अप्रैल में उत्तर सीरिया में सैन्य ठिकाने के पास तीन नगरों पर ऐसे बमों से हमला किया था जिसमें क्लोरीन गैस भरी हुई थी. उन हमलों में कम से कम 11 लोग मारे गए और 500 से अधिक घायल हो गए. एचआरडब्ल्यू ने यह बात 10 प्रत्यक्षदशियों से साक्षात्कार, वीडियो फुटेज और तस्वीरों के आधार पर जारी अपनी रिपोर्ट में कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola