पाकिस्तान:आतंकवादियों के हमले में दो शिक्षकों की मौत

Published at :13 May 2014 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान:आतंकवादियों के हमले में दो शिक्षकों की मौत

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर में आज एक सरकारी उच्च विद्यालय में शिक्षकों को निशाना बनाकर अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा किये गये हमले में दो शिक्षकों की मौत हो गयी. सीमावर्ती खुर्रम एजेंसी के हांगू जिले के खान बारी इलाके में हुये हमले में दो शिक्षक मारे गये. अज्ञात उग्रवादियों ने सरकारी उच्च विद्यालय और […]

विज्ञापन

पेशावर : पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर में आज एक सरकारी उच्च विद्यालय में शिक्षकों को निशाना बनाकर अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा किये गये हमले में दो शिक्षकों की मौत हो गयी.

सीमावर्ती खुर्रम एजेंसी के हांगू जिले के खान बारी इलाके में हुये हमले में दो शिक्षक मारे गये. अज्ञात उग्रवादियों ने सरकारी उच्च विद्यालय और शिक्षकों पर गोलीबारी कर दी जिसमें हांगू जिले के शमीम बादशाह और कोहट जिले के लियाकत अली मारे गये. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक शिक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल शिक्षक ने अस्पताल में दम तोड दिया.

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और इलाके की घेराबंदी के बाद तलाशी अभियान शुरु कर दिया. तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने कम से कम 15 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इस बीच, इलाके के छात्र और नागरिक हत्या के विरोध में सडकों पर उतर आये और शिक्षकों के लिए न्याय की मांग करते हुये प्रदर्शन किया और हांगू जिले के मुख्य बाजार को बंद कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola