अमेरिका : 200 से अधिक समलैंगिक युगलों ने शादी की

Published at :13 May 2014 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका : 200 से अधिक समलैंगिक युगलों ने शादी की

लिटिल रॉक (अमेरिका): अमेरिका के रुढि़वादी अरकंसास राज्य में एक न्यायाधीश द्वारा समलैंगिक विवाह पर 10 साल से जारी प्रतिबंध खत्म करने के बाद 200 से अधिक समलैंगिक युगलों ने विवाह के लाइसेंस प्राप्त किये. लेकिन ये शादियां कुछ ही अदालतों में हुईं क्योंकि अधिकतर पादरी पहले राज्य की सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोई फैसला सुनाने […]

विज्ञापन

लिटिल रॉक (अमेरिका): अमेरिका के रुढि़वादी अरकंसास राज्य में एक न्यायाधीश द्वारा समलैंगिक विवाह पर 10 साल से जारी प्रतिबंध खत्म करने के बाद 200 से अधिक समलैंगिक युगलों ने विवाह के लाइसेंस प्राप्त किये. लेकिन ये शादियां कुछ ही अदालतों में हुईं क्योंकि अधिकतर पादरी पहले राज्य की सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोई फैसला सुनाने की बात कहकर इनसे दूर रहे.

अटॉर्नी जनरल डस्टिन मैकडेनियल ने हाल में समलैंगिक विवाह अधिकारों का व्यक्तिगत रुप से समर्थन करने की घोषणा की थी लेकिन उन्होंने कहा कि वह कल दायर मसौदा कानून का समर्थन करेंगे ताकि कम से कम अस्थायी रुप से प्रतिबंध बना रहे.

दूसरे राज्य जहां समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध हटाया गया है, वहां या तो न्यायाधीशों ने अपने आदेश के संबंध में स्थगन आदेश जारी किये या सरकारी वकीलों ने तत्काल ऐसा करने की मांग की.

मैकडेनियल के कार्यालय ने शुक्रवार रात को स्थानीय न्यायाधीश से स्थगन का अनुरोध किया था। न्यायाधीशों ने दोनों पक्षों को आज मध्याह्न तक दलील पेश करने का समय दिया है.

राज्य के करीब 75 पादरियों ने शादी के लाइसेंस नहीं दिये. कल शादी कराने वाले पादरी समेत गिने चुने पादरियों ने स्थगन का अनुरोध करते हुए याचिका दायर की और कहा कि न्यायाधीश का फैसला उस कानून पर ध्यान नहीं देता जिसके तहत गलत तरीके से शादी के लाइसेंस जारी करने के लिए पादरियों पर जुर्माना हो सकता है.शनिवार और आज हुई शादियों के साथ अरकंसास अमेरिका में समलैंगिक शादी को मंजूरी देने वाला 18वां राज्य बन गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola