यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने कहा, बिना कानूनी आधार के विद्रोहियों का जनमत संग्रह फर्जी

Published at :12 May 2014 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने कहा,  बिना कानूनी आधार के विद्रोहियों का जनमत संग्रह फर्जी

कीवः यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने दो पूर्वी क्षेत्रों में विद्रोहियों के जनमत संग्रह की आलोचना करते हुए इसे बिना कानूनी आधार का फर्जी दुष्प्रचार करार दिया जो गंभीर अपराधों को छिपाने का प्रयास है. एलेक्सांद्र तूर्चिनोव ने यूक्रेन की संसद में कहा, ‘‘ आतंकवादी अलगाववादी जिसे जनमत संग्रह बता रहे हैं, वह फर्जी है […]

विज्ञापन

कीवः यूक्रेन के अंतरिम राष्ट्रपति ने दो पूर्वी क्षेत्रों में विद्रोहियों के जनमत संग्रह की आलोचना करते हुए इसे बिना कानूनी आधार का फर्जी दुष्प्रचार करार दिया जो गंभीर अपराधों को छिपाने का प्रयास है.

एलेक्सांद्र तूर्चिनोव ने यूक्रेन की संसद में कहा, ‘‘ आतंकवादी अलगाववादी जिसे जनमत संग्रह बता रहे हैं, वह फर्जी है और हत्या, अपहरण, हिंसा और अन्य गंभीर अपराधों को छिपाने का दुष्प्रचार से अधिक कुछ नहीं है.’’ अंतरिम राष्ट्रपति ने कहा कि कल के जनमत संग्रह का केवल एक कानूनी पहलु उन्हें सामने लाना होगा जो इसे न्याय बता रहे हैं. उन्होंने हालांकि पूर्वी यूक्रेन में ऐसे लोगों से बातचीत जारी रखने की इच्छा को दोहराया जिनके हाथ खून से सने नहीं हों और जो अपने लक्ष्यों की वैध तरीके से बचाव करने को तैयार हों.

गौरतलब है कि दो पूर्वी क्षेत्र लूगांस्क और दोनेस्क में रुसी समर्थक विद्रोहियों ने स्वतंत्रता के लिए कल जनमत संग्रह आयोजित किया था जिसे पश्चिमी देशों ने फर्जी करार दिया था और पूर्व सोवियत गणतंत्र में गृह युद्ध शुरु होने की आशंका व्यक्त की थी। दोनेस्क में विद्रोहियों ने मतदान के कुछ घंटे बाद कहा था करीब 90 प्रतिशत ने स्वतंत्रता का पक्ष लिया जहां 75 प्रतिशत मतदान हुआ था. लुगांस्क में सोमवार को मतदान की घोषणा होनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola