यूक्रेन में भीड पर गोलीबारी

Published at :12 May 2014 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
यूक्रेन में भीड पर गोलीबारी

क्रैसनोरमैस्क (यूक्रेन) : यूक्रेन के पूर्वी भाग में एक टाउन हाल के बाहर मौजूद भीड पर सशस्त्र व्यक्तियों ने गोली चलाई. गोली चलाने वालों की पहचान यूक्रेन के नेशनल गार्ड के तौर पर की गई है. क्षेत्र में विद्रोहियों से जुडे एक अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग हताहत हुये हैं. क्षेत्र में कल संप्रभुता […]

विज्ञापन

क्रैसनोरमैस्क (यूक्रेन) : यूक्रेन के पूर्वी भाग में एक टाउन हाल के बाहर मौजूद भीड पर सशस्त्र व्यक्तियों ने गोली चलाई. गोली चलाने वालों की पहचान यूक्रेन के नेशनल गार्ड के तौर पर की गई है. क्षेत्र में विद्रोहियों से जुडे एक अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग हताहत हुये हैं.

क्षेत्र में कल संप्रभुता की खातिर जनमत संग्रह के लिए मतदान समाप्त होने के कुछ घंटे बाद दर्जनों सशस्त्र लोगों ने क्रैसनोरमैस्क शहर में रक्तपात किया. इनमें से एक समूह की पहचान नेशनल गार्ड्समेन के तौर पर की गयी है. मौके पर मौजूद एपी के एक छायाकार ने बताया कि दो लोगों को घटनास्थल पर पडा देखा गया. विद्रोहियों के नेता डेनिस पुशिलिन के हवाले से इतर-तास समाचार एजेंसी ने बताया कि कुछ लोगों की जान गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola