पाक:यूट्यूब से पाबंदी हटाने के लिए प्रस्ताव पारित

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी नेशनल एसेंबली ने वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब से प्रतिबंध हटाने के लिए एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता शाजिया मैरी ने पाकिस्तानी संसद के निचले सदन में यह प्रस्ताव पेश किया. मैरी ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द से यूट्यूब से प्रतिबंध […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तानी नेशनल एसेंबली ने वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब से प्रतिबंध हटाने के लिए एक प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की नेता शाजिया मैरी ने पाकिस्तानी संसद के निचले सदन में यह प्रस्ताव पेश किया. मैरी ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द से यूट्यूब से प्रतिबंध हटाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि लोग यूट्यूब का इस्तेमाल करने के लिए दूसरे सर्वर का इस्तेमाल कर रहे हैं और सरकार को इस संदर्भ में दोहरा मापदंड नहीं अपनाना चाहिए. दुनिया की सबसे बडी वीडियो शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब पर 17 सितम्बर, 2012 से प्रतिबंध लगा हुआ है. यह प्रतिबंध उस वक्त लगाया गया था जब यूट्यूब ने कथित तौर पर ईशनिंदा वाले एक वीडियो को हटाने से मना कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










