यूक्रेन में गृह युद्ध की चेतावनी

Published at :07 May 2014 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
यूक्रेन में गृह युद्ध की चेतावनी

स्लावयांस्क : यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में मरने वालों की संख्या कम से कम 34 हो गई है. गृह युद्ध को लेकर नए सिरे से चेतावनी जारी किए जाने के बीच क्षेत्र के एक बड़े हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है. फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद […]

विज्ञापन

स्लावयांस्क : यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष में मरने वालों की संख्या कम से कम 34 हो गई है. गृह युद्ध को लेकर नए सिरे से चेतावनी जारी किए जाने के बीच क्षेत्र के एक बड़े हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है.

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलोंद ने यूक्रेन की स्थिति पर चेतावनी देते हुए कहा, अराजकता है और गृह युद्ध का खतरा है. ऐसी आशंका है कि रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में शांतिरक्षक मिशन के तहत हमले का आदेश दे सकते हैं.

नाटो के सैन्य अभियान की कमान संभाल रहे अमेरिकी अधिकारी फिलिप ब्रीडलव ने कहा कि पश्चिमी जगत का मानना है कि रुसी विशेष बल गोपनीय रुप से तैनात हो गये हैं और वे पुतिन के मकसद को पूरा करने के लिए काम करेंगे.

यूक्रेन के प्रशासन ने स्लायांस्क में विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. गृह मंत्री अरसेल आवाकोव ने फेसबुक के अपने आधिकारिक पेज पर कहा, हमारे चार लडाके मारे गए और 20 घायल हो गए. उन्होंने कहा, हमारे अनुमान के अनुसार 30 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं और कई घायल हो गए.

उधर, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख नवी पिल्ले ने यूक्रेन की स्थिति पर चिंता व्यक्त करने हुए विद्रोहियों से आग्रह किया कि वे हथियार डाल दें. इसके साथ ही उन्होंने यूक्रेनी सरकार से बल प्रयोग नहीं करने की अपील की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola