अमेरिकी सांसद ने छूआछूत के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया

वाशिंगटन: अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें भारत, नेपाल और दक्षिण एशियाई देशों से कहा गया है कि वे सभी तरह के छूआछूत और दलितों के खिलाफ भेदभाव को खत्म करें. एलेनोर होम्स नॉर्टन ने दक्षिण एशिया तथा एशियाई प्रवासियों में छुआछूत और दलितों के साथ भेदभाव […]
वाशिंगटन: अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने कांग्रेस में एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें भारत, नेपाल और दक्षिण एशियाई देशों से कहा गया है कि वे सभी तरह के छूआछूत और दलितों के खिलाफ भेदभाव को खत्म करें.
एलेनोर होम्स नॉर्टन ने दक्षिण एशिया तथा एशियाई प्रवासियों में छुआछूत और दलितों के साथ भेदभाव की निंदा करने वाला प्रस्ताव प्रतिनिधि सभा में पेश किया.इसको विचार के लिए प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के समक्ष भेजा गया है. इस प्रस्ताव में भारत, नेपाल और दक्षिण एशियाई देशों से कहा गया है कि सभी तरह के छूआछूत और दलितों के खिलाफ भेदभाव को खत्म करें तथा इन अल्पसंख्यक समूहों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यताप्राप्त मानवाधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करें. प्रस्ताव में मांग की गई है कि अंतराराष्ट्रीय समुदाय इन देशों की सरकारों पर दबाव बनाए.
अमेरिकी सांसद की ओर पेश प्रस्ताव में आरोप लगाया गया है कि भारत, नेपाल और संपूर्ण दक्षिण एशिया तथा नाइजीरिया, सेनेगल, मॉरतियाना, यमन एवं जापान में रहने वाले एशियाई प्रवासी दलितों के साथ छुआछूत की समस्या बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










