वीडियो से हुआ खुलासा, जहाज डूबने से पहले हंसी-मजाक कर रहे थे विद्यार्थी

Published at :02 May 2014 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
वीडियो से हुआ खुलासा, जहाज डूबने से पहले हंसी-मजाक कर रहे थे विद्यार्थी

सोल : हाल ही में दक्षिण कोरिया का जो जहाज डूब गया था उसमें सवार कुछ विद्यार्थियों को आभास भी नहीं होगा कि जिस बात को लेकर वे हंसी-मजाक कर रहे हैं वो सच हो जाएगी और कुछ मिनट बाद वे जहाज डूबने के साथ काल के गाल में समा जाएंगे. जहाज पर सवार छात्रों […]

विज्ञापन

सोल : हाल ही में दक्षिण कोरिया का जो जहाज डूब गया था उसमें सवार कुछ विद्यार्थियों को आभास भी नहीं होगा कि जिस बात को लेकर वे हंसी-मजाक कर रहे हैं वो सच हो जाएगी और कुछ मिनट बाद वे जहाज डूबने के साथ काल के गाल में समा जाएंगे.

जहाज पर सवार छात्रों का यह दल इसके डूबने से कुछ मिनट पहले तक मस्ती कर रहा था और इस दुर्घटना से कुछ ही मिनट पहले लिये उनके एक सेलफोन वीडियो से पता चलता है कि किस तरह ये बच्चे जहाज के झुकने पर टाइटेनिक की घटना को याद करते हुए हंसी मजाक कर रहे थे. बच्चों का हंसी-मजाक कुछ ही पलों में भयावह नजारे में तब्दील हो गया. 17 साल के जिस विद्यार्थी ने यह वीडियो बनाया था उसका शव बाद में नौका से उसके सेलफोन के साथ मिला.

वीडियो में एक छात्र को मजाकिया अंदाज में कहते सुना जा सकता है, मुझे बचाओ. वहीं दूसरा विद्यार्थी कह रहा है कि यह वीडियो फेसबुक पर मजेदार रहेगा. जब 6,825 टन वजनी सीवोल जहाज एक तरफ झुकने लगा तो एक और विद्यार्थी ने कहा, यह तो टाइटेनिक की तरह हो रहा है. सेलफोन का टाइमर बताता है कि पार्क सु-हेयान नामक छात्र ने 16 अप्रैल को सुबह 8:52 बजे रिकॉर्डिंग शुरु की थी और कुछ ही मिनट बाद सीवोल के चालक दल ने पहला खतरे का संकेत दिया था.

रिकॉर्डिंग बताती है कि 11 मिनट बाद भी ये छात्र हास-परिहास कर रहे थे. एक ने तो मजाक में यह तक कहा कि यह मेरे आखिरी शब्द हो सकते हैं. दूसरा कह रहा है कि यह तो खबर बनेगी. पार्क के पिता ने दक्षिण कोरियाई मीडिया को यह वीडियो मुहैया कराया है. इस फुटेज में बच्चों की पहचान को छिपाने के लिए धुंधला किया गया है.

इस वीडियो की पृष्ठभूमि में एक आवाज आ रही है जिसमें यात्रियों को कहा जा रहा है कि वे जहां हैं, वहीं रहें. जहाज डूबने की घटना में कैप्टन और चालक दल के 14 सदस्य बच गये. उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और गंभीर स्थिति में पहुंचने के बाद भी जहाज से लोगों को बचाने की प्रक्रिया में देरी के लिए उनकी बहुत आलोचना हुई है. वीडियो में एक छात्र को कहते देखा जा सकता है, कैप्टन क्या कर रहा है? जहाज पर सवार 476 लोगों में से 325 एक ही हाईस्कूल के छात्र थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola