यूक्रेनी सेना विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर की तरफ बढी

स्लावयांस्क: यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले स्लावयांस्क शहर के ठीक बाहर आज गोलीबारी और भारी धमाकों की आवाजें सुनायी दीं. विद्रोहियों ने इसे यूक्रेनी सेना द्वारा ‘बडे पैमाने पर किया गया हमला’ बताया है. एएफपी के एक संवाददाता ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने शहर के दक्षिणी हिस्से की ओर स्थित विद्रोहियों के कब्जे […]
स्लावयांस्क: यूक्रेन में विद्रोहियों के कब्जे वाले स्लावयांस्क शहर के ठीक बाहर आज गोलीबारी और भारी धमाकों की आवाजें सुनायी दीं. विद्रोहियों ने इसे यूक्रेनी सेना द्वारा ‘बडे पैमाने पर किया गया हमला’ बताया है.
एएफपी के एक संवाददाता ने कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने शहर के दक्षिणी हिस्से की ओर स्थित विद्रोहियों के कब्जे वाली एक जांच चौकी पर नियंत्रण कर लिया. आठ बख्तरबंद वाहनों और कई सैनिकों को वहां मोर्चा संभालते देखा गया और उन्होंने वहां पहुंचने की कोशिश करने वालों को चेतावनी दी है.
कुछ दूरी पर छिटपुट गोलीबारी की आवाजें सुनायी दीं. दो धमाकों की आवाजें भी आयीं. विद्रोहियों ने कहा कि स्लावयांस्क के बाहरी इलाकों में एक हेलीकॉप्टर को चक्कर काटते देखा गया. विद्रोहियों ने कम से कम एक सडक अवरोधक में आग लगा दी. विद्रोहियों की एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह बडे पैमाने पर किया गया हमला है.’’ प्रवक्ता ने बताया कि विद्रोहियों ने एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










