हिन्दू,मुस्लिम और सिख हैं हिंसा के शिकार:ओबामा

Published at :02 May 2014 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
हिन्दू,मुस्लिम और सिख हैं हिंसा के शिकार:ओबामा

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने माना है कि आज भी दक्षिण एशियाई मूल के लोग. खासकर हिन्दू, मुस्लिम और सिख समुदाय-अमेरिका में घृणा अपराध के पीडित हैं. ओबामा ने यह बात राष्ट्रपति संबोधन में कही जिसमें देश के सामाजिक-राजनीतिक और आर्थिक परिवेश में एशियाई-अमेरिकियों के योगदान को मान्यता दी गई. उन्होंने कहा, ‘‘आज […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने माना है कि आज भी दक्षिण एशियाई मूल के लोग. खासकर हिन्दू, मुस्लिम और सिख समुदाय-अमेरिका में घृणा अपराध के पीडित हैं. ओबामा ने यह बात राष्ट्रपति संबोधन में कही जिसमें देश के सामाजिक-राजनीतिक और आर्थिक परिवेश में एशियाई-अमेरिकियों के योगदान को मान्यता दी गई. उन्होंने कहा, ‘‘आज भी, दक्षिण एशियाई अमेरिकियों, खासकर मुस्लिम, हिन्दू और सिख संदेह तथा हिंसा का निशाना हैं.’’

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘स्वयं अमेरिका की तरह ही, एएपीआई (एशियाई अमेरिकी और प्रशांत द्वीपवासी) समुदाय भी अपनी विविधता और विशिष्ट संस्कृतियों से शक्ति हासिल करता है.प्रत्येक का एक जीवंत इतिहास है और अनूठा दृष्टिकोण है जिससे हमारे राष्ट्रीय जीवन का निर्माण होता है.’’ ओबामा ने कहा, ‘‘एशियाई अमेरिकी, हवाई मूल के लोग और प्रशांत द्वीपवासियों ने कृषि मजदूरों और रेल मार्ग मजदूरों के रुप में, उद्यमियों के रुप में, वैज्ञानिकों के रुप में, कलाकार, कार्यकर्ता और सरकार के नेताओं के रुप में हमारे देश को बनाने, इसकी रक्षा करने और इसे मजबूत बनाने में मदद की है.’’

राष्ट्रपति ने कहा कि मई का महीना 145 साल पहले की याद दिलाता है जब अंतरमहाद्वीपीय रेल मार्ग बना था. यह एक ऐसी उपलब्धि थी जो चीनी मजदूरों की वजह से संभव हो सकी, जिन्होंने इस खतरनाक काम को मुकाम तक पहुंचाया. उन्हें अब तक जो मान्यता नहीं मिली थी, वह अब इस मई में उन्हें लेबर हॉल ऑफ ऑनर में शामिल कर प्रदान की जाएगी. ओबामा ने कहा, ‘‘एशियाई अमेरिकियों की पीढियों, हवाई मूल के लोगों और प्रशांत द्वीपवासियों ने इस देश को उस मुकाम तक पहुंचाने में मदद की है जिस मुकाम पर आज यह है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola