ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर्यटकों की संख्या 13 प्रतिशत बढ़ी

Published at :02 May 2014 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर्यटकों की संख्या 13 प्रतिशत बढ़ी

मेलबर्न:ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर्यटकों की संख्या जनवरी-फरवरी 2014 के दौरान 13 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है. ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल पर्यटकों की कुल संख्या पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 13.9 बढ़ कर 27,800 हो गयी. इस साल सिर्फ फरवरी के दौरान ही 16,200 पर्यटक ऑस्ट्रेलिया आये. […]

विज्ञापन

मेलबर्न:ऑस्ट्रेलिया में भारतीय पर्यटकों की संख्या जनवरी-फरवरी 2014 के दौरान 13 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है. ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल पर्यटकों की कुल संख्या पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 13.9 बढ़ कर 27,800 हो गयी. इस साल सिर्फ फरवरी के दौरान ही 16,200 पर्यटक ऑस्ट्रेलिया आये. हालांकि, चीनी पर्यटकों के मुकाबले यह आंकड़ा काफी कम है. इस साल फरवरी में चीन से ऑस्ट्रेलिया आनेवाले पर्यटकों की संख्या 1,03,100 रही और जनवरी-फरवरी दोनों माह में इनकी संख्या 1,98,500 रही. इधर, 2013 में ऑस्ट्रेलिया आनेवाले भारतीय पर्यटकों की संख्या नौ प्रतिशत बढ़ कर 1,68,800 रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola