अफगानिस्तान की चौकी पर कार बम धमाके में 13 की मौत

काबुल: मध्य अफगानिस्तान के व्यस्ततम चौकी के पास आज एक आत्मघाती कार बम विस्फोट हुआ.अधिकारियों ने बताया इस घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. तालिबान ने तुरंत ही हमले की जिम्मेदारी ले ली. प्रांतीय पुलिस प्रमुख अजीज घायरात ने बताया कि हमला पंजशीर प्रांत में स्थित चौकी के प्रवेशद्वार के […]
काबुल: मध्य अफगानिस्तान के व्यस्ततम चौकी के पास आज एक आत्मघाती कार बम विस्फोट हुआ.अधिकारियों ने बताया इस घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. तालिबान ने तुरंत ही हमले की जिम्मेदारी ले ली.
प्रांतीय पुलिस प्रमुख अजीज घायरात ने बताया कि हमला पंजशीर प्रांत में स्थित चौकी के प्रवेशद्वार के पास हुआ था। घटना में पांच पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई.
विस्फोट में निर्माण कार्य में लगे सात मजदूरों की भी मौत हो गई. घायरात के मुताबिक यह वारदात दोपहर बाद हुई थी जब कारें प्रांत की संकरी पहाडी सडक पर जांच के लिए कतार में लगी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










