लापता विमान की तलाशी के लिए ब्लूफिन पनडुब्बी का 17वां अभियान

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया ने आज कहा कि दुर्घटनाग्रस्त मलेशियाई विमान की खोज अब एक नये चरण में पहुंच जा रही है और कई हफ्तों की बेनतीजा हवाई खोज के बाद आने वाले दिनों में समुद्र के भीतर के नीचे अन्वेषण तेज किया जायेगा. संयुक्त एजेंसी समन्वय केंद्र (जेएसीसी) ने बताया कि लापता विमान से जुडे […]
पर्थ : ऑस्ट्रेलिया ने आज कहा कि दुर्घटनाग्रस्त मलेशियाई विमान की खोज अब एक नये चरण में पहुंच जा रही है और कई हफ्तों की बेनतीजा हवाई खोज के बाद आने वाले दिनों में समुद्र के भीतर के नीचे अन्वेषण तेज किया जायेगा.
संयुक्त एजेंसी समन्वय केंद्र (जेएसीसी) ने बताया कि लापता विमान से जुडे सुराग जुटाने के लिए सागर की तलहटी खंगाल रही पनडुब्बी ब्लूफिन 21 ने अपना 16वां अभियान पूरा कर लिया है. अमेरिकी नौसेना की इस पनडुब्बी में साइड स्कैन सोनार लगे हैं. पर्थ स्थित जेएसीसी ने एक बयान जारी कर कहा कि ब्लूफिन-21 ने 314 वर्गकिलोमीटर क्षेत्र में खोज का काम पूरा कर लिया है, जहां टोड पिंगर लोकेटर ने संकेतों का पता किया था.
ब्लूफिन-21 आसपास के इलाकों में खोज का काम जारी रखेगा. बयान के अनुसार, 17वां अभियान मौसम की दशाओं में सुधार के बाद शुरु होगा. मौसम के सुधरने से ब्लूफिन-21 को ऑस्ट्रेलियाई रक्षा पोत ओसियन शील्ड से सुरक्षित छोडने में मदद मिलेगी. साथ ही कहा गया कि ओसियन शील्ड पोत स्टेशन पर बना रहेगा और ब्लूफिन-21 की खोज गतिविधियों में मदद करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










