ePaper

बंगाल चुनाव 2021: छठे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के 59 उम्मीदवार, 27 महिलाएं भी मैदान में

Updated at : 20 Apr 2021 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल चुनाव 2021: छठे चरण में 60 साल से अधिक उम्र के 59 उम्मीदवार, 27 महिलाएं भी मैदान में

बंगाल में छठे चरण में कुल 306 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं. इनमें से 59 ने अपनी उम्र 61 साल से 80 साल के बीच बतायी है. जितने युवा छठे चरण का चुनाव लड़ रहे हैं, उससे 9 फीसदी ही कम बुजुर्ग मैदान में ताल ठोंक रहे हैं. युवा उम्मीदवारों का आंकड़ा देखेंगे, तो यह 28 फीसदी है.

विज्ञापन

कोलकाता : राजनीति में उम्र की कोई सीमा नहीं होती. आप तब तक रिटायर नहीं होते, जब तक आप रिटायर होना नहीं चाहते. और राजनीति में कोई एक बार आ जाता है, तो वह कभी रिटायर नहीं होता. तभी तो बंगाल चुनाव 2021 में 60 साल से अधिक उम्र के 59 लोग चुनाव लड़ रहे हैं. यह कुल उम्मीदवारों का 19 फीसदी है.

बंगाल में छठे चरण में कुल 306 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं. इनमें से 59 ने अपनी उम्र 61 साल से 80 साल के बीच बतायी है. जितने युवा छठे चरण का चुनाव लड़ रहे हैं, उससे 9 फीसदी ही कम बुजुर्ग मैदान में ताल ठोंक रहे हैं. युवा उम्मीदवारों का आंकड़ा देखेंगे, तो यह 28 फीसदी है.

उम्मीदवारों की ओर से चुनाव आयोग को दिये गये हलफनामा का विश्लेषण करने के बाद द वेस्ट बंगाल इलेक्शन वॉच एवं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने जो रिपोर्ट तैयार की है, उसके मुताबिक, छठे चरण के कुल 306 उम्मीदवारों में 85 युवा हैं. इन्होंने अपनी उम्र 25 साल से 40 साल के बीच बतायी है.

Also Read: इलेक्शन खत्म हो जाने दो, … के बच्चा CISF के खिलाफ करायेंगे CID जांच- ममता बनर्जी के करीबी नेता फिरहाद हकीम ने Viral Video पर दी ये सफाई

सबसे ज्यादा 53 फीसदी यानी 162 लोगों ने अपनी उम्र 41 साल से 60 साल के बीच बतायी है. इसे प्रतिशत में देखेंगे, तो कुल उम्मीदवारों का 53 फीसदी होता है. इस तरह सबसे ज्यादा प्रौढ़ या अधेड़ उम्र के लोग चुनाव लड़ रहे हैं. इन उम्मीदवारों में 27 (9 फीसदी) महिलाएं भी हैं, जो अपनी किस्मत आजमा रही हैं.

उम्र के आधार पर जो रिपोर्ट दी गयी है, उनमें 25 से 30 साल के 21 उम्मीदवार छठे चरण में चुनाव लड़ रहे हैं. 31 से 40 साल के बीच के 64, 41 से 50 साल के बीच के सबसे ज्यादा 88 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं. 51 से 60 साल के 74 प्रत्याशी हैं, तो 61-70 और 71-80 साल के क्रमश: 54 और 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

Also Read: बंगाल चुनाव के छठे चरण में 5 मंत्री लड़ रहे चुनाव, अमित मित्रा की जगह खड़दह से काजल सिन्हा

बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच 8 चरणों में चुनाव कराये जा रहे हैं. पांच चरणों (27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल एवं 17 अप्रैल) के मतदान संपन्न हो चुके हैं. छठे चरण का मतदान 22 अप्रैल को होगा. 26 और 29 अप्रैल को क्रमश: सातवें और आठवें चरण की वोटिंग होगी.

सभी सीटों पर मतगणना 2 मई को एक साथ करायी जायेगी. वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में बंगाल में कुल 87.85 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि वर्ष 2016 में 83.02 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.

Also Read: बंगाल चुनाव 2021 : कर्ज में डूबे हैं छठे चरण का चुनाव लड़ रहे 306 में 113 उम्मीदवार

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola