Bengal Election 2021 : चुनाव से पहले Suvendu Adhikari के भाई सौमेंदु को लगा झटका, जानें क्या है पूरा मामला
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Mar 2021 7:35 AM
Bengal Election 2021 latest news :पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है. दरअसल, सौमेंदु ने राज्य सरकार के एक फैसले जिसमें उन्हें कांथी नगरपालिका के प्रशासक पद से हटाया गया था, के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई से इंकार किया है.
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के भाई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है. दरअसल, सौमेंदु ने राज्य सरकार के एक फैसले जिसमें उन्हें कांथी नगरपालिका के प्रशासक पद से हटाया गया था, के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई से इंकार किया है.
पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी के भाई सौमेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल सरकार के उस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें राज्य सरकार ने उन्हें कांथी नगरपालिका के प्रशासक के पद से हटाने का आदेश दिया था. सौमेंदु अधिकारी ने अपनी याचिका में कहा कि राज्य सरकार ने कोई कारण बताये उन्हें पद से हटा दिया है.
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला सुनने से इंकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एनवी रमण, न्यायाधीश सूर्यकांत व न्यायाधीश अनिरूद्ध बसु ने कहा कि इस मामले की सुनवाई अभी हाइकोर्ट में चल रही है. इसलिए जब तक हाइकोर्ट में इसका फैसला नहीं आ जाता, वह इसकी सुनवाई नहीं कर सकते. वहीं, मामले की सुनवाई के दौरान सौमेंदु अधिकारी के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि हाइकोर्ट ने सभी तथ्यों को सुने बिना ही मामले की सुनवाई को स्थगित दिया है. इस पर न्यायाधीश ने कहा कि इसे लेकर वह हाइकोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान अपनी बात कह सकते हैं.
Posted by : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










