ePaper

Bengal Chunav 2021: ममता बनर्जी ने एफिडेविट में छुपाई जानकारी, नामांकन पत्र हो रद्द- नंदीग्राम से बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी का आरोप

Updated at : 15 Mar 2021 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021: ममता बनर्जी ने एफिडेविट में छुपाई जानकारी, नामांकन पत्र हो रद्द- नंदीग्राम से बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी का आरोप

mamata banerjee affidavit, suvendu adhikari news : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनीं हैं, जहां उनके सामने कभी उनके सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. अब शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर नामांकन के लिए जमा किये गये हलफनामा में जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

अमर शक्ति : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बार पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनीं हैं, जहां उनके सामने कभी उनके सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. अब शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर नामांकन के लिए जमा किये गये हलफनामा में जानकारियां छिपाने का आरोप लगाया है.

शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि ममता बनर्जी ने अपने हलफनामे में उनके खिलाफ चल रहे छह मामलों की जानकारी नहीं दी है. इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग करते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. श्री अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, इनमें से छह मामले में असम में दर्ज हैं. लेकिन ममता बनर्जी ने अपने हलफनामे में इसकी जानकारी नहीं दी है.

बताते चलें कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने नंदीग्राम सीट से नामांकन के दौरान अपना चुनावी हलफनामा दाखिल किया. एफिडेविट के अनुसार 66 वर्षीय ममता बनर्जी की कुल संपत्ति लगभग 16 लाख बताई गई है, जिसमें 10 लाख की आय वित्त वर्ष 2019-20 की है. ममता बनर्जी ने बताया कि उनका कमाई का मुख्य जरिया पेंटिंग और किताब लेखनी के रॉयल्टी से आती है. वहीं ममता ने हलफनामे में एक भी केस का जिक्र नहीं किया है.

शुभेंदु अधिकारी के आरोप पर टीएमसी प्रवक्ता कुनाल घोष ने निशाना साधा है. एक टीवी चैनल से बात करते हुए कुनाल घोष ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी को जमानत जब्त होने का डर सता रहा है, इसलिए वे गलत आरोप लगा रहे हैं. कुनाल घोष ने कहा कि अगर आयोग द्वारा नोटिस भेजा जाएगा तो इसका टीएमसी जवाब देगी. कुनाल घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के पास किसी भी मामले की नोटिस नहीं आया है.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : ममता की चोट पर आयोग के फैसले से TMC असहमत, पर्यवेक्षकों की विश्वसनीयता पर उठाये सवाल

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola