ePaper

ममता बनर्जी का केन्द्र पर हमला कहा, भाजपा की योजना 2024 के चुनाव से पहले सभी विपक्षी नेताओं को जेल भेजना

Updated at : 01 Nov 2023 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी का केन्द्र पर हमला कहा, भाजपा की योजना 2024 के चुनाव से पहले सभी विपक्षी नेताओं को जेल भेजना

भाजपा की ओर से लगातार विपक्षी दलों को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिये हमारी ओर से भी अब रणनीति तैयार की जाएगी. 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला है. उनका कहना है की भाजपा की योजना 2024 के चुनाव से पहले सभी विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की है, वे खाली देश में अपने लिए वोट चाहते हैं. लेकिन उन्हें नहीं पत्ता है जनता क्या चाहती है. भाजपा की ओर से लगातार विपक्षी दलों को परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिये हमारी ओर से भी अब रणनीति तैयार की जाएगी. 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी.

दिवाली के बाद मनरेगा का बकाया नहीं चुकाया तो करेंगे बड़ा आंदोलन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि16 नवंबर तक मनरेगा का बकाया नहीं चुकाया गया तो हम अपने अगले कदम की घोषणा करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा 16 नवंबर को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी के सभी पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक होगी. मनरेगा के बकाए का भुगतान न करने पर हमारे आंदोलन का अगला खाका बैठक में ही तय किया जाएगा. गौरतलब है कि मनरेगा के बकाया को लेकर अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में दिल्ली तक आंदोलन किया गया था. आज एक बार फिर ममता बनर्जी ने बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी केन्द्र सरकार को दे दी है.

Also Read: ममता बनर्जी का केन्द्र पर हमला कहा, भाजपा की योजना 2024 के चुनाव से पहले सभी विपक्षी नेताओं को जेल भेजना
ममता बनर्जी ने कहा वामपंथियों ने छोड़े 1 करोड़ फर्जी राशन कार्ड

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछली वाम सरकार पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि जब 2011 में तृणमूल राज्य में सत्ता में आई, तो 1 करोड़ फर्जी राशन कार्ड थे. उनकी सरकार ने उन 1 करोड़ कार्डों को रद्द कर दिया और राशन कार्डों को डिजिटल कर दिया. उनकी सरकार कई राशन कार्डों को भी खत्म करना चाहती थी, लेकिन कानूनी प्रतिबंधों ने ऐसा नहीं होने दिया. अगर मैं चाहती तो उन कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती था जो पिछले वाम मोर्चा शासन के दौरान इन अनियमितताओं के पीछे थे. लेकिन, मैंने कोई कार्रवाई नहीं की क्योंकि राजनीतिक प्रतिशोध मेरी प्रकृति में नहीं है.

Also Read: West Bengal Breaking News : ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए सभी को शुक्रिया अदा किया

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola