वोटों की गिनती के बीच कोलकाता के इस काउंटिंग सेंटर के भीतर गूंजा 'जय बांग्ला' और 'Khela Hobe' का नारा

west bengal election counting 2021 Kashipur- Belgachia and Maniktalla assembly votes counting continues : वोटों की गिनती के साथ ही सभी पार्टियों में उत्साह और गम साफ-साफ दिख रही हैं. सभी जगह काउंटिंग सेंटरों में वोटों की गिनती हो रही है. सेंटरों में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी जा रही हैं. इस बीच काशीपुर - बेलगछिया और मानिकतल्ला विधानसभा के काउंटिंग सेंटर रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी कैंपस में भी वोटों की गिनती जारी है. गिनती के बीच में ही काउंटिंग सेंटर के भीतर जय बांग्ला और खेला होबे का नारा गूंजने की खबर सामने आयी है.
बंगाल के चुनावी संग्राम में किसकी होगी जीत और किसकी होगी हार, इसका आज फैसला हो जायेगा. वोटों की गिनती जारी है. कहीं पर तीन राउंड की वोटिंग की गिनती चल रही हैं तो कहीं पर चार राउंड की वोटों की गिनती हुई हैं. वोटों की अब तक की गिनती में देखा जाये तो टीएमसी को 292 सीट में 193 सीटें मिलती दिख रही हैं तो बीजेपी को 96 सीट मिली हैं. वहीं संयुक्त मोर्चा को अब तक केवल 1 सीट मिलती दिख रही है.
वोटों की गिनती के साथ ही सभी पार्टियों में उत्साह और गम साफ-साफ दिख रही हैं. सभी जगह काउंटिंग सेंटरों में वोटों की गिनती हो रही है. सेंटरों में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखी जा रही हैं. इस बीच काशीपुर – बेलगछिया और मानिकतल्ला विधानसभा के काउंटिंग सेंटर रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी कैंपस में भी वोटों की गिनती जारी है. गिनती के बीच में ही काउंटिंग सेंटर के भीतर जय बांग्ला और खेला होबे का नारा गूंजने की खबर सामने आयी है.
एक टीवी न्यूज चैनल के मुताबिक टीएमसी कार्यकर्ताओं ने काउंटिंग सेंटर के भीतर ही जय बांग्ला और खेला होबे का नारा लगाया है. इस घटना को लेकर मानिकतल्ला विधानसभा सीट से टीएमसी कैंडिडेट्स साधन पांडे की बेटी श्रेया पांडे ने अपना बयान दिया है. श्रेया पांडे ने कहा, टीएमसी की जीत को देखकर हमारे कार्यकर्ता खुश है. खुशी में ही टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जय बांग्ला और खेला होबे का नारा लगाया है.
बता दें कि मानिकतल्ला विधानसभा सीट से टीएमसी से साधन पांडे तो काशीपुर – बेलगछिया सीट पर टीएमसी से अतिन घोष मैदान में हैं. इन दोनों विधानसभा सीटों की काउंटिंग एक ही सेंटर यानी रवींद्र भारती यूनिवर्सिटी के कैंपस में हो रही है. आज इन दोनों कैंडिडेट्स के भाग्य का भी फैसला होना है.
Posted by : Babita Mali
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




