Live Updates

राजधानी कोलकाता में टीएमसी की आंधी में उड़े बीजेपी के ये दिग्गज, देखें परिणाम

Updated:
विज्ञापन

Kolkata Election 2021 Results LIVE Updates: राजधानी कोलकाता में टीएमसी की आंधी में बीजेपी के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए. पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रतो शाहा रासबिहारी, रुद्रनील घोष भवानीपुर और मीनादेवी पुरोहित जोड़ासांकू सीट से चुनाव हार गए. कोलकाता में फिरहाद हकीम, शोभनदेव चट्टोपाध्याय, सुब्रतो साहा, सुब्रत मुखर्जी, शशि पंजा, विवेक गुप्ता और मीना देवी पुरोहित के भाग्य का फैसला जनता ने सुनाया…

विज्ञापन

सभी सीटों पर टीएमसी जीती

राजधानी कोलकाता में टीएमसी की आंधी में बीजेपी के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए. पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रतो शाहा रासबिहारी, रुद्रनील घोष भवानीपुर और मीनादेवी पुरोहित जोड़ासांकू सीट से चुनाव हार गए. कोलकाता की सभी सीट पर टीएमसी की जीत हुई.

जोड़ासांकू सीट का रुझान

छठे राउंड की गिनती के बाद जोड़ासांकू सीट से बीजेपी कैंडिडेट मीना पुरोहित करीब 10 हजार वोटों से आगे है. टीएमसी के विवेक गुप्ता पीछे चल रहे हैं.

राजधानी में टीएमसी को बढ़त

राजधानी कोलकाता के 11 सीटों में से 10 सीट पर टीएमसी को बढ़त मिल रही है. वहीं जोड़ासांकू सीट से बीजेपी के मीना पुरोहित आगे चल रही हैं. ममता सरकार के चारों मंत्री आगे चल रहे हैं.

डेबरा से हुमायूं कबीर आगे

पश्चिमी मेदिनीपुर के डेबरा से टीएमसी कैंडिडेट हुमायूं कबीर आगे चल रहे हैं. कबीर बीजेपी के भारती घोष से 3500 वोटों से आगे चल रहे हैं.

हैवीवेट नेताओं के सीट का रुझान

टालीगंज से मोदी सरकार के मंत्री बाबुल सुप्रियो लगातार पिछड़ रहे हैं. इस सीट पर टीएमसी कैंडिडेट अरुप विश्वास आगे चल रहे हैं. वहीं कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हकीम और बालीगंज से सुब्रत मुखर्जी आगे चल रहे हैं.

लॉकेट चल रही हैं पीछे

हुगली के चुंचुड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट लॉकट चटर्जी ने छठे राउंड की गिनती के बाद 5762 वोटों से पीछे है. लॉकेट अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आसित मजमूदार से पीछे चल रही हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola