Live Updates

Nandigram: नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को 2036 वोट से हराया, मीनाक्षी की जमानत जब्त

Updated:
विज्ञापन

Nandigram Election 2021 Results: …आखिरकार नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को 2036 वोट से हरा दिया. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को 1,09,973 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 1,07,937 वोट मिले. संयुक्त मोर्चा की ओर से माकपा की उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी की जमानत जब्त हो गयी. इससे पहले नंदीग्राम में हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ. पहले ममता 1200 से अधिक वोटों से विजयी घोषित हुईं, फिर शुभेंदु को विजेता बताया गया. इसकी वजह से देर तक कन्फ्यूजन की स्थिति रही. नंदीग्राम सीट के नतीजे से जुड़ी हर जानकारी के लिए पेज पर बने रहिए…

विज्ञापन

नंदीग्राम में शुभेंदु ने ममता बनर्जी को 2036 वोट से हराया

आखिरकार नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ने TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को 2036 वोट से हरा दिया. भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को 1,09,973 वोट मिले, जबकि ममता बनर्जी को 1,07,937 वोट मिले. संयुक्त मोर्चा की ओर से माकपा की उम्मीदवार मीनाक्षी मुखर्जी की जमानत जब्त हो गयी.

दुनिया की प्रभावशाली हस्ती और देश की सबसे ‘ईमानदार’ राजनेता ममता बनर्जी के बारे में कितना जानते हैं आप?

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया है. ममता बनर्जी की जीत और फिर हार की घोषणा के बाद फिर से मतगणना की जा रही है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पहले 1200 से अधिक वोटों से विजयी घोषित किया गया था, लेकिन बाद में शुभेंदु अधिकारी को 1953 वोट विजयी करार दिया गया. इसके बाद उपजे विवाद के बाद फिर से काउंटिंग करायी जा रही है.

…और ममता बनर्जी नंदीग्राम में हार गयीं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 1200 से अधिक वोटों से जीतने के बाद 1953 वोट से हार गयी हैं. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. शुभेंदु अधिकारी यहां से विजयी घोषित किये गये हैं. बताया गया है कि मतगणना के दौरान सर्वर में कुछ देर के लिए गड़बड़ी हो गयी थी, जिसकी वजह से वोटों की काउंटिंग नहीं हो पायी थी.

ममता की जीत

नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी ने जीत दर्ज कर ली है. ममता ने यहां से बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी को 1200 से अधिक वोटों से हराया है. कांटे की टक्कर में ममता बनर्जी ने अंतिम राउंड में जाकर चुनाव जीत दर्ज की है.

अंतिम राउंड की गिनती बाकी

बंगाल एसेंबली इलेक्शन 2021 के नंदीग्राम सीट पर कड़ा मुकाबला चल रहा है. इस सीट पर अंतिम राउंड की गिनती चल रही है. बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी को अब तक 1 लाख तीन हजार से अधिक वोट मिला है.

ममता बनर्जी 820 वोट से आगे

नंदीग्राम सीट पर 16वें राउंट की काउंटिंग खत्म हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक 16वें राउंड की गिनती के बाद नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी 820 वोट से आगे है. इस सीट पर कुल 17 राउंड की गिनती होनी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola