ePaper

Coronavirus News : चुनाव के बीच बंगाल में डराने लगी कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में करीब 2000 केस, चार की मौत

Updated at : 05 Apr 2021 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus News : चुनाव के बीच बंगाल में डराने लगी कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में करीब 2000 केस, चार की मौत

coronavirus latest news in west bengal today : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले राज्य में कोरोना विस्फोट हुआ है. कोरोनावायरस ने साल 2021 के सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पिछले 24 घंटे में करीब 2000 लोगों को संक्रमित किया है. वहीं इस वायरस से पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10344 हो गई है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले राज्य में कोरोना विस्फोट हुआ है. कोरोनावायरस ने साल 2021 के सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए पिछले 24 घंटे में करीब 2000 लोगों को संक्रमित किया है. वहीं इस वायरस से पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई है. राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10344 हो गई है.

मिली जानकारी के अनुसार में कोरोनावायरस के रविवार को एक दिन में 1,957 नए मामले दर्ज किए गए. इसी के साथ बंगाल में कुल कोरोना वायरस के मामले अब राज्य में 5,93,615 लाख हो गए हैं. अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से मृतकों की संख्या राज्य में 10,344 हो चुकी है. एक दिन में 4 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण से हुई. बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच कोरोना का कहर लगातार जारी है.

चार सबसे खतरनाक राज्यों में बंगाल- बताते चलें कि पश्चिम बंगाल कोरोना के बढ़ते मामले चार राज्यों में सबसे आगे है. बंगाल के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान है. महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं

जिलावार आंकड़ा- पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक कोरोना के केस राजधानी कोलकाता में मिला है. स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन की मानें तो कोलकाता में एक दिन में कोरोना वायरस के 634, उत्तर 24 परगना जिले में 462, हावड़ा में 174, हुगली में 103, दक्षिण 24 परगना में 120 नए मामले दर्ज किए गए हैं. बता दें कि कोरोना वायरस के पहले फेज में भी कोलकाता और उत्तर 24 परगना से सबसे अधिक केस मिले थे.

Also Read: Bengal Chunav 2021: CM योगी का TMC पर गुंडागर्दी करने का आरोप, बोले- बंगाल में UP मॉडल से करेंगे क्राइम कंट्रोल

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola