Bengal Chunav 2021 : चुनावी हलचल के बीच बीरभूम के नानूर में बमबाजी, TMC और BJP के बीच कार्यकर्ता भिड़े

Bengal Chunav 2021 Latest News : बीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत सिंघी ग्राम में राजनीतिक द्वंद को लेकर भाजपा- तृणमूल के बीच हिंसक घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस घटना में दोनों ही दलों के समर्थकों के बीच जमकर बम बाजी भी हुई है. देर रात से शुरू हुआ यह संघर्ष और बम बाजी बुधवार सुबह तक चला है. लगातार हुई बमबाजी और आपसी संघर्ष की घटना के कारण इलाके के लोगों में भय फैल गया है.
मुकेश तिवारी : बीरभूम जिले के नानूर थाना अंतर्गत सिंघी ग्राम में राजनीतिक द्वंद को लेकर भाजपा- तृणमूल के बीच हिंसक घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि इस घटना में दोनों ही दलों के समर्थकों के बीच जमकर बम बाजी भी हुई है. देर रात से शुरू हुआ यह संघर्ष और बम बाजी बुधवार सुबह तक चला है. लगातार हुई बमबाजी और आपसी संघर्ष की घटना के कारण इलाके के लोगों में भय फैल गया है.
जानकारी के अनुसार घटना के बाद समूचा गांव रण क्षेत्र में तब्दील हो गया है. रातभर बमबाजी के बाद बुधवार सुबह जिंदा बम सिंधी पंचायत कार्यालय के समक्ष मिलने से लोगों में और ज्यादा दहशत फैल गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस परिस्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है और मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ता को सूचना दी है.
चुनाव से पहले लगातार हो रहे बमबाजी और आपसी संघर्ष ने प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है. विधानसभा चुनाव के दौरान एक बार फिर नानूर बम बाजी, संघर्ष व बम मिलने की घटना के बाद सुर्खियों में आ गया है. नानूर में इससे पहले लगातार बमबाजी और आपसी संघर्ष की घटना हो चुकी है.
29 अप्रैल को बीरभूम में चुनाव– बीरभूम में 29 अप्रैल को विधानसभा का चुनाव है. बीरभूम में 11 एसेंबली सीट है. नानूर में भी आठवें चरण में ही चुनाव होना है. बीरभूम जिला टीएमसी का गढ़ माना जाता है. इसबार यहां मुख्य मुकाबला टीएमसी और बीजेपी के बीच ही है.
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




