West Bengal News : कहीं आपके मोबाइल पर भी तो नहीं आ रहा है अलर्ट मैसेज..

अलार्म के साथ जो मैसेज आ रहा है वह इंग्लिश, हिंदी और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए बांग्ला में भी आ रहा है. उसे पढ़ने की आवश्यकता है और उसी से साफ हो जाएगा कि यह अलार्म प्रयोगात्मक तरीके से दिया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल में इन दिनों लोगों के मोबाइल पर अचानक एक मैसेज आ रहा है और अचानक एक अलार्म बज रहा है, इससे लोगों को काफी हैरानी हो रही है. वे समझ नहीं पा रहे कि क्या हो रहा है और इस तरह से उनके फोन पर यह मैसेज क्यों आ रहा है या अलार्म क्यों बज रहा है. उन्हें लग रहा है कि कहीं उनका मोबाइल हैक तो नहीं हो गया. मैसेज के साथ ओके करने के मैसेज आ रहे हैं. उन्हें आशंका हो रही है कि ओके करने से कहीं उनके फोन का डेटा तो नहीं उड़ जायेगा या फोन हैक तो नहीं हो जायेगा. इस संबंध में सॉफ्टवेयर इंजीनियर राकेश कुमार का कहना है कि यह मैसेज लगभग सभी के मोबाइल में आ रहा है. लोग बिना इसे पढ़े ही डिलीट करना चाहते हैं. तब तक यह स्वतः ही चला जाता है.
दरअसल यह अलर्ट मैसेज भारत सरकार द्वारा किसी विपदा की स्थिति में पूरे देश के लोगों को एक साथ सचेत करने के लिए एक एप्लीकेशन के तहत है. है, जिसके जरिए भूकंप, सुनामी या बाढ़ जैसे स्थिति में पूरे देश के जितने भी मोबाइल ग्राहक हैं, उन सभी को एक साथ सचेत किया जा सके. इसका मकसद आपातकालीन स्थिति में देश के सभी लोगों को एक साथ सावधान करना है. जिससे कम से कम जानमाल का नुकसान हो. इस वक्त लोगों के मोबाइल पर जो मैसेज आ रहा है और अलार्म बज रहा है यह इस एप्लीकेशन को अंतिम रूप देने के लिए प्रयोगात्मक तरीका है. इस मैसेज के आने और अलार्म के बजने पर किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है. अलार्म के साथ जो मैसेज आ रहा है वह इंग्लिश, हिंदी और पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए बांग्ला में भी आ रहा है. उसे पढ़ने की आवश्यकता है और उसी से साफ हो जाएगा कि यह अलार्म प्रयोगात्मक तरीके से दिया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




