ePaper

Bengal election 2021: गोघाट में 24 घंटे में BJP समर्थक महिला और TMC बूथ एजेंट की मौत, इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

Updated at : 06 Apr 2021 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal election 2021: गोघाट में 24 घंटे में  BJP समर्थक महिला और TMC बूथ एजेंट की मौत, इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात

bengal election 2021 third phase voting one male and one female died: गोघाट  विधानसभा क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के अंदर दूसरी मौत की हुई. इस घटना को भी राजनीति से जोड़ा जा रहा है. घटना गोघाट थाना क्षेत्र के फलुई गांव की है. आरोप है के तृणमूल कांग्रेस के  बूथ एजेंट विजय राय के पिता सुनील राय जो उस बूथ के अध्यक्ष भी थे, जब वोट देकर अपना घर लौट रहे थे, तभी भाजपा समर्थकों ने उनके साथ धक्का मुक्की की. इस धक्का - मुक्की में ही उनकी मौत हो गई. हालाकि बीजेपी इन आरोपों को खारिज किया है. बीजेपी ने कहा है कि इस घटना टीएमसी के लोगों ने ही अंजाम दिया है.

विज्ञापन

हुगली (मुरली चौधरी): गोघाट  विधानसभा क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के अंदर दूसरी मौत की हुई. इस घटना को भी राजनीति से जोड़ा जा रहा है. घटना गोघाट थाना क्षेत्र के फलुई गांव की है. आरोप है के तृणमूल कांग्रेस के  बूथ एजेंट विजय राय के पिता सुनील राय जो उस बूथ के अध्यक्ष भी थे, जब वोट देकर अपना घर लौट रहे थे, तभी भाजपा समर्थकों ने उनके साथ धक्का मुक्की की. इस धक्का – मुक्की में ही उनकी मौत हो गई. हालाकि बीजेपी इन आरोपों को खारिज किया है. बीजेपी ने कहा है कि इस घटना टीएमसी के लोगों ने ही अंजाम दिया है.

बता दे कि इससे पहले सोमवार की  रात 10 बजे बदनगंज के खुशीगंज इलाके में भाजपा समर्थक पीरू आदक को मारने पहुंचे थे. उस समय पीरू की मां माधवी आदक बचाने गई. इस दौरान उन्हें भी बंदूक की बट से मारा गया और पेट में छाती पर लात से मारा गया, जिससे उनकी मौत हो गई.

लोगों का मानना है कि इसी घटना का बदला लेने के लिए टीएमसी बूथ एजेंट की हत्या की गयी है. पर बताया यह भी जा रहा है कि उनकी मौत हर्ट अटैक से हुई है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस पिकेट बैठा दी गई है. घटना की छानबीन जारी है.

Also Read: Assembly Election 2021: तीसरे चरण की वोटिंग से चंद घंटे पहले हावड़ा में TMC नेता के घर से मिला EVM, सेक्टर प्रभारी सस्पेंड

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola