ePaper

Bengal Corona Update: पांचवें चरण के मतदान से पहले बंगाल में कोरोना 'बलास्ट', 24 घंटे में 20 की मौत, करीब 4900 नए केस

Updated at : 14 Apr 2021 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Corona Update: पांचवें चरण के मतदान से पहले बंगाल में कोरोना 'बलास्ट', 24 घंटे में 20 की मौत, करीब 4900 नए केस

Bengal Corona Update: पश्चिम बंगाल में पांचवे चरण के मतदान से पहले कोरोना वायरस का कहर जारी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 20 मरीजों की मौत हो गई है. यह इस साल में अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड है. राज्य में कोरोना वायरस के नए केस भी लगाता ही बढ़ता जा रहा है. 24 घंटे में बंगाल में करीब 4900 नए केस मिले हैं. राजधानी कोलकाता और उत्तर 24 परगना कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पांचवे चरण के मतदान से पहले कोरोना वायरस का कहर जारी है. राज्य में पिछले 24 घंटे में 20 मरीजों की मौत हो गई है. यह इस साल में अब तक का सबसे अधिक रिकॉर्ड है. राज्य में कोरोना वायरस के नए केस भी लगाता ही बढ़ता जा रहा है. 24 घंटे में बंगाल में करीब 4900 नए केस मिले हैं. राजधानी कोलकाता और उत्तर 24 परगना कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है.

जानकारी के मुताबित पिछले 24 घंटे में कोरोना से 4,817 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 20 लोगों की मौत हुई है. मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, 24 घंटे में 42,214 नमूनों की जांच हुई है. वहीं अब तक 6,24,224 लोग संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 24 घंटे में 2,278 लोगों ने कोरोना को मात दी है. इसी के साथ स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 5,84,740 हो चुका है.

प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ कर 29,050 हो चुका है, जिनका इलाज चल रहा है. वहीं अब तक 10,434 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य का रिकवरी रेट 93.67% है, जो अब लगातार घट रहा है. उधर, कोलकाता एवं उत्तर 24 परगना जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. महानगर में पिछले 24 घंटे में 1,271 लोग संक्रमित हुए हैं एवं 11 लोगों की मौत हुई है. वहीं उत्तर 24 परगना में 1,134 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 24 घंटे में‍ चार लोगों की मौत हुई है.

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को है. इस चरण में दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, उत्तर24 परगना, पूर्वी बर्दवान और नदिया जिले की 45 सीटों पर मतदान है. आज वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार यहां थम जाएगा.

Also Read: BJP की सरकार में कोई ‘माई का लाल’ बम नहीं बना पाएगा, बंगाल की धरती से राजनाथ की हुंकार

Posted By: Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola