ePaper

बंगाल में ‘गाल’ पर बवाल, लॉकेट चटर्जी ने शेयर किया वीडियो, TMC के ‘बंगाल को उसकी बेटी चाहिए’ पर सवाल, VIDEO

Updated at : 10 Mar 2021 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल में ‘गाल’ पर बवाल, लॉकेट चटर्जी ने शेयर किया वीडियो, TMC के ‘बंगाल को उसकी बेटी चाहिए’ पर सवाल, VIDEO

Locket Chatterjee Latest News: पश्चिम बंगाल के चुनाव में सियासी घमासान तेज हो चुका है. चुनावी मंच के साथ ही सोशल मीडिया पर भी आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं. अब, बीजेपी की हुगली से लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जोरदार हमला बोला है.

विज्ञापन

Locket Chatterjee Latest News: पश्चिम बंगाल के चुनाव में सियासी घमासान तेज हो चुका है. चुनावी मंच के साथ ही सोशल मीडिया पर भी आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं. अब, बीजेपी की हुगली से लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जोरदार हमला बोला है. लॉकेट चटर्जी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके तृणमूल कांग्रेस में महिलाओं की इज्जत से जुड़ा सवाल उठा दिया है. इस वीडियो के बाद हंगामा मच गया है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं.

Also Read: Bengal Chunav 2021: ममता बनर्जी के चंडी पाठ पर शुभेंदु का पलटवार, अधीर रंजन ने कहा-बीजेपी से कम ‘हिंदुत्वादी’ नहीं है ममता
लॉकेट चटर्जी के शेयर वीडियो पर हंगामा

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी के शेयर वीडियो में एक संवाददाता सम्मेलन की फुटेज है. वीडियो में तृणमूल सांसद एक महिला विधायक के गाल खींचते नजर आ रहे हैं. लॉकेट चटर्जी ने वीडियो ट्वीट करके लिखा है- टीएमसी महिलाओं को सशक्त कर रही है. यह टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और महिला निवर्तमान बांकुड़ा विधायक हैं. महिला टिकट नहीं मिलने से उदास थी. शर्म आनी चाहिए. लॉकेट चटर्जी के वीडियो पर हंगामा मच गया है. बीजेपी के दूसरे नेताओं ने भी वीडियो से जोरदार हमला बोला है.


Also Read: नंदीग्राम का विधायक इस्तीफा देकर चला गया था, इसलिए यहां से चुनाव लड़ रही हूं- नामांकन के बाद बोलीं ममता बनर्जी
‘बंगाल को चाहिए उसकी बेटी’ का क्या?

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने वीडियो शेयर करके सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा है. लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी के बंगाल को उसकी बेटी चाहिए के नारे पर भी सवाल दाग दिए हैं. सोशल मीडिया पर भी कल्याण बनर्जी का वीडियो वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स वायरल वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं. बता दें बंगाल चुनाव के पहले चरण के वोटिंग की तारीख 27 मार्च को है. इसके पहले बीजेपी-टीएमसी एक-दूसरे पर सोशल मीडिया पर भी हमले करने में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola