August OTT Release: अगस्त में ओटीटी पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, एक के बाद एक रिलीज होगी ये वेब सीरीज
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Aug 2023 9:41 AM
August OTT Release: अगस्त के महीने में ओटीटी पर कई चर्चित वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होगी. इसमें मेड इन हेवन का सीजन 2, राजकुमार राव, दुलकर सलमान की सीरीज गन्स एंड गुलाब शामिल है. चलिए आपको बताते है इस महीने और कौन से वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होगी.
August OTT Release: अगस्त का महीना दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है. इस मंथ कई ऐसे वेब सीरीज और मूवीज ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसमें प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ है. तो दूसरी तरफ मोस्ट अवेटिड वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ शामिल है. चलिए आपको बताते है इस महीने कब कौन सी वेब सीरीज और मूवीज रिलीज होगी.
Made In Heaven Season 2
मेड इन हेवन का बहुप्रतीक्षित दूसरा सीज़न 10 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. नए सीजन में मुख्य भूमिकाओं में शोभिता धूलिपाला और अर्जुन माथुर की वापसी होगी. उनके साथ जिम सर्भ, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी, विजय राज, मोना सिंह, इश्वाक सिंह और त्रिनेत्रा हलदर जैसे कलाकार इसमें नजर आएंगे. 7-एपिसोड की सीरीज अलंकृता श्रीवास्तव, नीरज घेवान, नित्या मेहरा, रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा निर्देशित है. बता दें कि इसके पहले पार्ट को दर्शकों ने काफी पसन्द किया था.
Heart of Stone
‘हार्ट ऑफ स्टोन’ एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें कई शानदार कलाकार हैं जिनमें गैल गैडोट, जेमी डोर्नन और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध होगी. हार्ट ऑफ़ स्टोन 11 अगस्त, 2023 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है. हार्ट ऑफ स्टोन एजेंट राचेल स्टोन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चार्टर का एक प्रमुख सदस्य बन जाता है – एक ऐसा संगठन जो विश्व शांति खतरे में होने पर कदम उठाता है. मुख्य रूप से हार्ट के नाम से जाना जाने वाला टाइटैनिक मैकगफिन दुनिया का सबसे शक्तिशाली एआई है जो किसी को भी ट्रैक करने और उनके भविष्य की भविष्यवाणी करने में सक्षम है.
Choona
यह एक डकैती कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ है जो लोगों के एक समूह के बारे में है जो संयोग से मिलते हैं और उनमें केवल एक कमजोरी-अंधविश्वास के साथ एक कुख्यात राजनेता के साथ दुश्मनी के अलावा कोई सामान्य हित या संबंध नहीं है. समूह मिलकर उससे बदला लेने के लिए डकैती की योजना बनाता है. ये वेब सीरीज़ पुष्पेंद्र नाथ मिश्रा द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसमें जिमी शेरगिल, आशिम गुलाटी, अरशद वारसी, नमित दास विक्रम कोचर और चंदन रॉय महत्वपूर्ण भूमिका में हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.
Guns & Gulaabs
इस सीरीज में मुख्य भूमिका राजकुमार राव, दुलकर सलमान, गुलशन देवैया और आदर्श गौरव ने निभाई है. रिपोर्ट्स की मानें तो ये वेब सीरीज 18 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिल्म के मुख्य कलाकारों को आपराधिक अंडरवर्ल्ड में खींच लिया गया है, जबकि उनमें अपनी मासूमियत और प्यार बरकरार है.
Adipurush
प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया. हालांकि अगर आप किसी वजह से ये मूवी सिनेमाघरों में नहीं देख पाए है तो आप इसे 1 अगस्त से ओटीटी पर देख सकते है. बता दें कि फिल्म अपने डायलॉग को लेकर काफी विवादों में घिर गई थी, जिसके बाद इसे बदला गया था.
Satyaprem Ki Katha
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखाया. फिल्म को दर्शकों से उतना प्यार भी नहीं मिला. अगर आपने इसे सिनेमाघरों में नहीं देखा है तो इसे आप ओटीटी पर देख सकते है. हालांकि ये कौन सी ओटीटी पर रिलीज होगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
Also Read: Sanjay Dutt: इस हसीना को देखते ही दिल हार बैठे थे संजय दत्त, जानिए उस एक्ट्रेस का नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










