फेसबुक को नहीं चाहिए बैंक डिटेल
Updated at : 08 Aug 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

वाल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक ने बैंकों से अपने ग्राहकों के विवरण साझा करने का अनुरोध किया है. गूगल और अमेजन के बारे में भी ऐसी खबरें हैं. लेकिन, फेसबुक ने एक बयान में कहा है कि वह डेटा साझा करने की इच्छा नहीं रखता है, बल्कि उसके […]
विज्ञापन
वाल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फेसबुक ने बैंकों से अपने ग्राहकों के विवरण साझा करने का अनुरोध किया है. गूगल और अमेजन के बारे में भी ऐसी खबरें हैं.
लेकिन, फेसबुक ने एक बयान में कहा है कि वह डेटा साझा करने की इच्छा नहीं रखता है, बल्कि उसके मैसेंजर के जरिये वित्तीय लेन-देन और भुगतान को सुविधाजनक बनाने के लिए बैंकों से तकनीकी जुड़ाव का आग्रह किया है.
सोशल मीडिया के क्षेत्र में व्यापक प्रभाव रखनेवाली इस कंपनी का कहना है कि न तो उसे ग्राहकों के विवरण चाहिए और न ही उनकी खरीदारी से जुड़े आंकड़े. फेसबुक का यह भी दावा है कि तकनीकी तालमेल का आग्रह बैंकों ने ही किया है, न कि कंपनी ने. माना जा रहा है कि फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म के जरिये बैंकों की ऑनलाइन सुविधाओं के विस्तार का लालच दिखा रहा है. स्वाभाविक रूप से यह बड़ी चिंता की बात है कि फेसबुक के पास लोगों के हर तरह के डेटा का जखीरा जमा हो सकता है. बैंकों की भी चिंता डेटा की निजता से जुड़ी हुई है. ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें फेसबुक डेटा सुरक्षा और उनके बेजा इस्तेमाल के प्रति लापरवाह रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




