ePaper

जानें दादी-नानी के घरेलू नुस्खे के बारे में

Updated at : 08 May 2018 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
जानें दादी-नानी के घरेलू नुस्खे के बारे में

दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय. एड़ी दर्द सताये, तो गरम-ठंडे पानी […]

विज्ञापन
दैनिक जीवन में लोग कई छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करते हैं और इलाज के तौर पर एलोपैथिक दवाएं लेते हैं. इसका साइड इफेक्ट भी हो सकता है, जबकि बुजुर्गों के बताये कई नुस्खे हैं, जो सदियों से आजमाये जा रहे हैं और बेहद प्रभावी भी हैं. जानिए कुछ उपाय.
एड़ी दर्द सताये, तो गरम-ठंडे पानी में पैर को बदल-बदलकर तीन बार रखें. दोनों में 5-5 मिनट. इसको करने से पहले सिर को गीला कर लें और पानी पी लें. आराम मिलेगा.
पेट में मरोड़ या दर्द हो, तो प्याज का थोड़ा-सा रस निकालें और इसमें बहुत ही कम मात्रा में नमक मिला कर सेवन करें. दर्द ठीक हो जाता है.
पेट की तकलीफ में 10 ग्राम तुलसी रस का सेवन करें. ऐंठन व दर्द से छुटकारा मिलेगा.
हींग पेट की मरोड़ को ठीक करने में बेहद कारगर है. खासकर छोटे बच्चों के लिए गुणकारी है. पानी के साथ दो ग्राम हींग को पीस लें. इसका लेप बच्चे की नाभि पर करें. मरोड़ शांत हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola