ePaper

स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है कैल्शियम की खुराक

Updated at : 24 Apr 2018 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है कैल्शियम की खुराक

इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्वस्थ शरीर को रोजाना 800 से 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है, जबकि भारत में औसतन लोग 429 मिलीग्राम कैल्शियम ही रोजाना ले पाते हैं. रिपोर्ट में 74 देशों को शामिल किया गया था. इनमें सबसे निचले पायदान पर नेपाल है, जहां के लोग रोजाना […]

विज्ञापन

इंटरनेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, एक स्वस्थ शरीर को रोजाना 800 से 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है, जबकि भारत में औसतन लोग 429 मिलीग्राम कैल्शियम ही रोजाना ले पाते हैं. रिपोर्ट में 74 देशों को शामिल किया गया था.

इनमें सबसे निचले पायदान पर नेपाल है, जहां के लोग रोजाना सिर्फ 175 मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन करते हैं, जबकि पहले नंबर पर आइसलैंड है, जहां के लोग रोजाना भोजन में 1233 मिलीग्राम कैल्शियम की खुराक लेते हैं.

भारत में वयस्कों की खुराक में कैल्शियम की जरूरी मात्रा से सिर्फ आधी होती है. कैल्शियम, हड्डियों का मुख्य कॉम्पोनेंट है और स्वस्थ शरीर में इसकी मात्रा 30 से 35 फीसदी होती है, जो हड्डी को मजबूती देता है. कम कैल्शियम की खुराक लेने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा होता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola