गर्मी में फायदेमंद छाछ
Updated at : 17 Apr 2018 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

गर्मी आते ही लोगों का जोर पेय पदार्थों पर होता है. इन दिनों में छाछ पौष्टिक विकल्प है, जिससे हमारे शरीर को ढेर सारे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. यह पेट और शरीर को ठंडक प्रदान करता है. यह सभी के लिए लाभकारी है, क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट कम होता है. आसानी से पच […]
विज्ञापन
गर्मी आते ही लोगों का जोर पेय पदार्थों पर होता है. इन दिनों में छाछ पौष्टिक विकल्प है, जिससे हमारे शरीर को ढेर सारे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. यह पेट और शरीर को ठंडक प्रदान करता है. यह सभी के लिए लाभकारी है, क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट कम होता है. आसानी से पच भी जाता है.
ताजी दही से बने छाछ में हेल्दी बैक्टीरिया और कार्बोहाइड्रेट्स, लैक्टोस होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं. इसके अलावा छाछ में आयरन, जस्ता, फॉस्फॉरस और पोटैशियम जैसे मिनरल्स और प्रोटीन भी होते हैं.
इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा हड्डियों को मजबूत बनाती है. रोज छाछ पीने से एसिडिटी, सीने में जलन और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं. भोजन के साथ छाछ लेने से यह खाने को पूरी तरह से पचा देता है. छाछ में काली मिर्च, सेंधा नमक डालकर पीने से पेट की समस्याएं दूर रहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




