इस उपाय से हनुमानजी जल्द पूरी करेंगे मनोकामनाएं
Updated at : 31 Mar 2018 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हनुमानजी अमर हैं, इसलिए वह कलयुग में सबसे सक्रिय देवताओं में से एक हैं. आप अपनी मनोकामनाएं जल्द पूरी करना चाहते हैं, तो पीपल की पूजा या फिर इसके पत्तों से चमत्कारी उपाय कर उनको प्रसन्न कर सकते हैं. इस उपाय से गंभीर रोग और कुंडली दोष भी नष्ट हो जाते […]
विज्ञापन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हनुमानजी अमर हैं, इसलिए वह कलयुग में सबसे सक्रिय देवताओं में से एक हैं. आप अपनी मनोकामनाएं जल्द पूरी करना चाहते हैं, तो पीपल की पूजा या फिर इसके पत्तों से चमत्कारी उपाय कर उनको प्रसन्न कर सकते हैं.
इस उपाय से गंभीर रोग और कुंडली दोष भी नष्ट हो जाते हैं. सप्ताह के हर मंगलवार और शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त हो किसी पीपल पेड़ से 11 पत्ते तोड़ लाएं. ध्यान रखें कि पत्ते कटे-फटे न हों और न ही खंडित हों. पत्तों को गंगाजल से धो लें.
कुमकुम, अष्टगंध और चंदन मिलाकर पत्तों पर श्रीराम लिखें. नाम लिखते समय हनुमान चालीसा का पाठ करते जाएं. इन पत्तों की एक माला तैयार कर किसी हनुमानजी के मंदिर में उनकी प्रतिमा को अर्पित करें. यह उपाय हर मंगलवार और शनिवार को करते रहें. कुछ समय बाद आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




