Agra News: बच्चों के हाथ की चित्रकला देखकर रह जाएंगे हैरान, घर के कूड़े से किया कमाल
Published by : Prabhat khabar digital desk Updated At : 04 Jun 2023 6:30 PM
Agra News: बच्चों के हाथ की चित्रकला देखकर रह जाएंगे हैरान, घर के कूड़े से किया कमाल
Agra News: आगरा के संस्कृति भवन में ललित कला संस्थान के आर्ट और कल्चर के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला को और अपनी सोच को पेंटिंग्स पर उकेरा है. सालों से ललित कला संस्थान के छात्र छात्राएं इन पेंटिंग्स का निर्माण कर रहे थे.
Agra News: आगरा के संस्कृति भवन में ललित कला संस्थान के आर्ट और कल्चर के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला को और अपनी सोच को पेंटिंग्स पर उकेरा है. सालों से ललित कला संस्थान के छात्र छात्राएं इन पेंटिंग्स का निर्माण कर रहे थे. यह पेंटिंग उनकी कला को प्रदर्शित करने के साथ-साथ समाज का आईना भी हैं. कई तरह की ऐसी पेंटिंग्स का निर्माण किया गया है जिन्हें देखकर लोग काफी आकर्षित हो रहे हैं. वहीं ललित कला संस्थान की छात्राओं द्वारा घरेलू वेस्टेज से तैयार की गई यह पेंटिंग लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन रहीं है. अधिकतर लोग घर में प्रयोग होने वाले छोटे-छोटे सामान को कबाड़ा समझकर फेंक देते हैं. जिसमें शर्ट की बटन, बच्चों द्वारा प्रयोग किए गए चाक, पेंसिल, कटर, रबर और कई सारे ऐसे प्लास्टिक के गिलास जिन्हें हम कुछ समय बाद प्रयोग में नहीं लेते और कूड़ेदान में डाल देते हैं. एक तरफ जहां इस वेस्टेज से हमारा वातावरण प्रदूषित होता है वहीं दूसरी तरफ इन छात्र-छात्राओं ने इस वेस्टेज का काफी अच्छा प्रयोग किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










