World Cup Countdown: 1975 क्रिकेट वर्ल्ड कप की रोचक कहानी, जानिए कैसा था भारतीय टीम का प्रदर्शन

World Cup के रोमांच को देखते हुए हम आपको अब तक हुए हर विश्व कप की रोचक कहानिंया बताएंगे. पहली कड़ी में आज हम क्रिकेट के पहले वर्ल्ड कप (1975) की बात करेंगे. क्रिकेट जगत के लिए 1975 का साल काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.
World Cup Countdown: भारत में इस साल 13वां ICC वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है. इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होने वाली है वहीं इसका फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को खेला जाएगा. वर्ल्ड कप के रोमांच को देखते हुए हम आपको अब तक हुए हर विश्व कप की रोचक कहानिंया बताएंगे. पहली कड़ी में आज हम क्रिकेट के पहले वर्ल्ड कप (1975) की बात करेंगे. क्रिकेट जगत के लिए 1975 का साल काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इसी साल वनडे वर्ल्ड कप की शुरूआत हुई थी. उस समय इसे प्रूडेंशियल कप कहा गया था. पहले वर्ल्ड कप का पहला मैच इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया था. इसी मैच में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अपने करियर की सबसे धीमी पारी खेली थी. पहले मैच में गावस्कर ने 174 गेंदो में सिर्फ 36 रन बनाए थे. गावस्कर इस मैच में नाबाद रहे थे उनकी इस धीमी पारी के कारण ही भारत को पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों 202 रनों के बड़े अंतर से हार मिली थी.
Also Read: पाकिस्तान के खेल मंत्री का बड़ा बयान, कहा- ‘World Cup 2023 के लिए नहीं आएंगे भारत’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए