Viral Video : साड़ी पहनी महिला ने अजगर की पूंछ पकड़ी, हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने

महिला ने अजगर पकड़ा (Photo: Insta)
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक बहादुर महिला नजर आ रही है. वीडियो में वह एक बड़े अजगर को रेस्क्यू करती नजर आ रही है. अजगर ने हमले की कोशिश की जिसके बाद भी महिला डरी नहीं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Viral Video : यदि आपको कोई सांप दिखे तो आपका रिएक्शन क्या होगा? सामान्य तौर पर लोग सांप देखते ही डर जाते हैं और भागने का रास्ता देखने लगते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सांप से नहीं डरते और उन्हें आसानी से पकड़ लेते हैं. जी हां…ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला नजर आ रही है. वह सांप को पकड़ने की कोशिश करती दिख रही है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला अपनी जान जोखिम में डालकर एक बहुत बड़े अजगर को पकड़ती नजर आती है. अचानक अजगर ने उस पर हमला किया, जिससे महिला को खतरा महसूस हुआ और वह वहां से भागने लगी. इसके बाद सांप झाड़ी में छिप जाता है. महिला हार नहीं मानती और अजगर को झाड़ी से निकालने के लिए आगे बढ़ती है.
यह भी पढ़ें : Viral Video : सड़क पर ‘स्नेक किस’ स्टंट, जिंदा सांप गले में डाल युवक करने लगा ये काम
महिला ने अजगर की पूंछ पकड़ी
वीडियो में देखा जा सकता है कि साड़ी पहनी महिला ने अजगर की पूंछ पकड़ी थी. इसी बीच अजगर ने उस पर हमला किया, जिससे महिला डर गई और पूंछ छोड़कर पीछे हट गई. अजगर धीरे-धीरे झाड़ियों में चला गया, लेकिन महिला ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. उसने फिर से अजगर की पूंछ पकड़कर झाड़ियों से बाहर खींचा और बड़ी मुश्किल से उसे रेस्क्यू किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










