Viral Video : सड़क पर ‘स्नेक किस’ स्टंट, जिंदा सांप गले में डाल युवक करने लगा ये काम

Updated:
विज्ञापन
Snake Kiss on street

सड़क पर सांप को किस (Photo: X)

Viral Video : नागपुर का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने वायरल वीडियो में खतरनाक ‘स्नेक स्टंट’ करने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस गाड़ी के स्पष्ट दिख रहे रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है. देखें आखिर क्या ऐसा है वीडियो में.

विज्ञापन

Viral Video : नागपुर का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक अपने गले में जिंदा सांप लपेटकर स्कूटी चला रहा है और बार-बार उसे चूमने की कोशिश कर रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो आवासती चौक इलाके का है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से फैल गया है और यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. अब स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

एक्टिवा स्कूटी पर सवार होकर किया खतरनाक स्टंट

नागपुर में शूट किए गए इस वीडियो में एक युवक एक्टिवा स्कूटी पर सवार दिखाई दे रहा है. उसके गले में जिंदा सांप लिपटा हुआ है, जबकि पीछे एक और युवक बैठा वीडियो में नजर आ रहा है. तीसरा व्यक्ति दूसरी गाड़ी पर बैठकर इस खतरनाक करतब का वीडियो बना रहा है. वीडियो में स्कूटी चलाते समय युवक सांप को बार-बार चूमने की कोशिश करता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : बिल्ली ने पकड़ ली सांप की गर्दन, देखें क्या हुआ इसके बाद

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी है. कई यूजर्स इसे गैरजिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं. नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो में दिख रही गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान शुरू कर दी है. पुलिस स्कूटी पर सवार दोनों लोगों की पहचान और वीडियो की सच्चाई की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना शहर के व्यस्त इलाके में हुई थी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola