Viral Video: प्यार हो तो ऐसा! पति को गोद में उठाकर पत्नी ने पार किया पानी में डूबा सड़क, देखें वीडियो
Published by : Neha kumari Updated At : 13 Sep 2025 10:03 PM
Viral Video: प्यार हो तो ऐसा! पति को गोद में उठाकर पत्नी ने पार किया पानी में डूबा सड़क, देखें वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पत्नी अपने पति को गोद में उठाकर पानी से भरे रास्ते को पार कर रही है. पति-पत्नी के बीच का यह प्यार सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत रहा है. आप भी देखिए यह वीडियो.
Viral Video: पति-पत्नी का रिश्ता नोक-झोंक और प्यार से भरा होता है. कभी दोनों के बीच किसी छोटे से मुद्दे पर जुबानी जंग शुरू हो जाती है, तो कभी बड़ी से बड़ी मुसीबत आ जाने पर भी प्यार झलकता रहता है. ऐसी ही मुश्किल घड़ी में पति की अनोखे अंदाज़ से मदद करती हुई पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है.
वीडियो में दिख रहा है कि एक पति-पत्नी का जोड़ा सड़क के किनारे खड़ा है. सड़क पर पानी जमा हुआ है, जिसके कारण दोनों वहीं रुक जाते हैं. लग रहा था कि शायद वे इस पानी भरे रास्ते से जाना नहीं चाहते. कुछ देर बाद महिला पति को चलने का इशारा करती है, लेकिन पति मना कर देता है. इसके बाद पत्नी प्यार से पति को गोद में उठाकर पानी भरे रास्ते को पार करने लगती है. यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं और पति मुस्कुराने लगता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @shamim_19s नाम के यूजर ने शेयर किया है.
View on Instagram
यह भी पढ़े: Viral Video: कौए के लिए छोटी बच्ची का बहन जैसा प्यार, हाथों से खाना खिलाते हुए लड़की का वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










