Viral video: TTE ने AC कोच से निकाला पुलिस अधिकारी को बाहर, जानिए क्या है मामला?

tte
Viral video: एक पुलिस अधिकारी बिना टिकट के ट्रेन 3 एसी में सफर कर रहा होता है. जिस पर टीटीई उसे कोच से बाहर निकाल देता है. देखिए ये वायरल वीडियो
Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक पुलिस अधिकारी ट्रेन के 3 एसी में बैठकर सफर कर रहा होता है. तभी टीटीई आ जाता है और उसे टिकट मांगता है. जब उसे पता चलता है कि उसके पास टिकट नहीं है, तो वह उनसे कहता है कि ‘टीटीई क्या वर्दी वालों से टिकट नहीं मांगता है? जनरल का टिकट नहीं है और 3 एसी में सफर कर रहे हो.’ साथ ही टीटीई उसे डांटते हुए कहता है,‘घर का राज चल रहा है, कहीं भी जाओ, कुछ भी करो.’ इसके बाद टीटीई उन्हें वहां से जनरल में जाने को कहता है. वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है कि ‘उठो यहां से, जनरल में जाओ, स्लीपर में भी नहीं देखना तुम.’ इस वीडियो ने बता दिया है कि टीटीई की पावर क्या होती है. सोशल मीडिया पर लोग जमकर टीटीई की तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को शेयर किया है@gharkekalesh नाम के यूजर ने प्लेटफार्म पर.
Kalesh b/w a TTE and Police (TTE confronts a cop for travelling without ticket in the AC coach) pic.twitter.com/LL0BDYh3Ah
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) February 21, 2025
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










