Viral Video : शादी बनी फिल्मी सीन, भगवान की हुई जबरदस्त इंट्री, देखें फिर क्या हुआ

शादी का वीडियो वायरल (Photo: Insta)
Viral Video : बेंगलुरु में अनोखी शादी का वीडियो सामने आया है. इसमें नजर आ रहा है कि भगवान वेंकटेश्वर के वेश में शख्स मंच पर पहुंचा. इसके बाद नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. देखें वायरल वीडियो.
Viral Video : भारत में अब शादियां अपनी भव्यता और शान-शौकत के लिए जानी जाती हैं. शानदार जगह, रिवाजों की धूम और खर्च की कोई कमी नहीं होती. माता-पिता अक्सर अपने बच्चों की शादी को यादगार बनाने के लिए हर हद पार कर देते हैं. लेकिन हाल ही में बेंगलुरु में हुई एक शादी ने सभी को पीछे छोड़ दिया, जिसकी भव्यता और अनोखापन ने सबका ध्यान खींच लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आप भी देखें कि आखिर वीडियो में ऐसा क्या है खास.
स्टेज पर आकर नवविवाहितों को आशीर्वाद देने लगे भगवान
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक कपल अपने परिवार और बड़ों से ही नहीं, बल्कि “भगवान” से आशीर्वाद लेता नजर आ रहा है. दरअसल, शादी में भगवान वेंकटेश्वर के रूप में सजे एक व्यक्ति ने स्टेज पर आकर नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया, जिससे मेहमान हैरान भी हुए और मुस्कुराने लगे.
यह भी पढ़ें : Viral Video : सांप के साथ मजाक नहीं, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे ये बात
खूबसूरती से सजे शादी के स्टेज में क्या आया नजर
वीडियो की शुरुआत एक खूबसूरती से सजे शादी के स्टेज से होती है, जहां दूल्हा-दुल्हन आशीर्वाद लेने के लिए झुक कर बैठे नजर आ रहे हैं. तभी अचानक भगवान वेंकटेश्वर के रूप में सजा एक व्यक्ति स्टेज की ओर बढ़ता है. उसने सिर पर मुकुट, सोने के आभूषण, फूल और पारंपरिक रेशमी पोशाक पहन रखी होती है. स्टेज पर माहौल को और भी बेहतर बनाने के लिए जैसे ही वह व्यक्ति आगे बढ़ता है, वहां धुएं का हल्का गुबार फैल जाता है. इससे पूरा माहौल मंदिर जैसा लगने लगता है. इस दौरान परिवार के सदस्य स्टेज पर खड़े होकर उस दृश्य को उत्सुकता से देखते नजर आते हैं. वे तालियां भी बजा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










