Viral Video : सांप के साथ मजाक नहीं, वीडियो देखकर आप भी कहेंगे ये बात

चुपके से सांप पकड़ने गया था लड़का (Photo: X)
Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़का चुपचाप सांप पकड़ने गया, मगर सांप के पलटवार से वह बुरी तरह डर गया और पीछे हट गया. देखें वीडियो आप भी.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक सांप नजर आ रहा है जिसे एक लड़का पकड़ने की कोशिश करता दिख रहा है. वह चुपके से सांप के पास जाता है और बीच से पकड़ने का प्रयास करता है. आम तौर पर ट्रेंड स्कैन सेवर सांप को पूंछ से पकड़ते हैं. इसके बाद सांप का रेस्क्यू करते हैं. लेकिन वीडियो में नजर आ रहा है कि सांप को पकड़ने में लड़के ने गलती कर दी. उसने जैसे ही उसने सांप को छुआ, सांप तुरंत पलट गया और हमला कर दिया. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
इसको कहते है उड़ता तीर लेना
— NISHAR BHAI ♥️ (@BhaiWriter3750) November 7, 2025
कितना ख़तरनाक सांप है उसको पकड़ रहा है
जान को झोखिम मै डालना.
ऐसे साँपो से सावधान रहना चाहिए
एक पल मै जिंदगी खत्म हो सकती है. pic.twitter.com/zI2GFWPY7T
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि सांप बिल्डिंग के छत पर आ गया है. लड़का जब सांप को पकड़ने जाता है तो वह गलती कर देता है. अचानक हमले से माहौल एकदम तनावपूर्ण हो जाता है. जैसे ही सांप ने लड़के को डसने की कोशिश की, उसने तुरंत ऊपर छलांग लगा दी और खुद को दूर किया. अगर वह थोड़ा भी देर करता, तो सांप उसे डस सकता था और कुछ अनहोनी हो सकती थी. यह घटना दिखाती है कि सांपों के साथ लापरवाही से पेश नहीं आना चाहिए. वीडियो में सांप का हमला इतना तेज नजर आ रहा है कि कोई भी डर जाए.
यह भी पढ़ें : Viral Video : कीड़ों ने कर दिया हमला, सड़क पर बेकाबू हुआ हाथी
इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. इस घटना के बाद लोग सोचने लगे कि ऐसे खतरनाक जानवरों से दूरी बनाकर रहना ही समझदारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










