Viral Video: वाशिंग मशीन में कपड़े नहीं, गेहूं सुखा रहा शख्स, वीडियो देखकर यूजर्स का चकरा गया दिमाग

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: वीडियो में देखा जा रहा है कि व्यक्ति सेधुले हुए गेहूं को एक कपड़े में बांधकर सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के ड्रायर में रख देता है.

विज्ञापन

Viral Video: इंटरनेट पर रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है, जो कि देखने में बहुत फनी होते हैं. कई वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिसमें किसी काम को देसी जुगाड़ के माध्यम आसानी से करते हुए दिखाया जाता है. इस तरह के वीडियो देखकर यूजर्स भौचक्का हो जाते हैं. इसी बीच ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिस पर यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

वायरल हुआ गेहूं सुखाने का देसी जुगाड़

दरअसल, altu.faltu नाम के एक इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक वीडियो को गेहूं सुखाता हुआ नजर आ रहा है. गौर करने वाली बात ये है कि व्यक्ति गेहूं को धूप में नहीं सुखा रहा है, बल्कि सुखाने के लिए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल कर रहा है. वीडियो में देखा जा रहा है कि व्यक्ति सेधुले हुए गेहूं को एक कपड़े में बांधकर सेमी ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन के ड्रायर में रख देता है. फिर स्विच ऑन कर देता है. जिस तरह कपड़े ड्रायर में सूखता है, उसी तरह भीगा हुआ गेहूं भी सूख गया.

यूजर्स कर रहे हैं तरह-तरह के कमेंट

व्यक्ति की इस कारिस्तानी को देखकर यूजर्स का दिमाग चकरा गया. वीडियो के कमेंट सेक्शन में जाकर यूजर्स कई तरह के फनी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर्स ने कहा वाह क्या दिमाग लगाया है, तो वहीं दूसरे यूजर्स ने कमेंट किया कि अब चाहे कोई भी कुछ कहे मैं तो ये जरूर करूंगा.

देखें वीडियो

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola