Viral Video: प्लेन क्रैश का बेहद खौफनाक वीडियो, बीच सड़क पर गाड़ियों के ऊपर गिरा विमान

Updated:
विज्ञापन
प्लेन क्रैश वायरल वीडियो क्लिप

Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक प्लेन क्रैश का बेहद खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस खौफनाक मंजर को देख आपकी भी रूह कांप उठेगी. यहां देखिए प्लेन क्रैश का बेहद खौफनाक मंजर.

विज्ञापन

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार हम सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो या फोटो देखते हैं, जो हमारी कल्पना से भी परे होता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक प्लेन क्रैश का बेहद खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस खौफनाक मंजर को देख आपकी भी रूह कांप उठेगी.

विज्ञापन

प्लेन क्रैश का वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है एक विमान लैंड होने के लिए आसमान से उतरता हुआ नजर आ रहा है. विमान के ठीक नीचे सड़क पर सैकड़ों गाड़ियां गुजर रही है. विमान के एक इंजन में आग लगी हुई है, जिससे साफ समझ आ रहा है कि प्लेन का नियंत्रण खो चुका है. देखते ही देखते विमान गाड़ियों के बीच सड़क पर क्रैश लैंडिंग करता है. प्लेन कई गाड़ियों से टकराता है, जिससे गाड़ियां पलट जाती है. विमान तेजी से सड़क पर आगे बढ़ता है और थोड़ी दूर जाकर रुकता है. प्लेन क्रैश का यह खौफनाक मंजर काफी भयावह है.

प्लेन क्रैश का खतरनाक मंजर

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) जेनरेटेड बताया जा रहा है. यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं कि यह एआई की सहायता से बनाया गया वीडियो है. इस वीडियो को पोस्ट करने वाले यूजर ने लिखा “वीडियो AI से जेनरेटेड लगता है. बस आपको इमेजिन करने के लिए पोस्ट किया गया है कि कोई प्लेन क्रैश होता है तो वह नजारा कितना खतरनाक होता है.”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola