Viral Video : ये नारी बाहर निकल, सब्जी खत्म हो रही है, रावण की आवाज में सब्जी बेचने का अनोखा तरीका

सब्जी बेचता शख्स (Photo: X)
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक सब्जी वाला रावण की आवाज में सब्जियां बेचता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
Viral Video : सोशल मीडिया पर एक सब्जी बेचने वाले शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है. इसपर यूजर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. वीडियो खूब चर्चा में है, जिसमें एक सब्जी वाला अपनी सब्जियों के लिए नहीं बल्कि अपनी आवाज के कारण सुर्खियों में है. वह गली-गली जाकर सब्जियां बेचता है, लेकिन उसकी आवाज इतनी अनोखी और दमदार है कि सुनते ही लोगों को रामायण के ‘रावण’ की याद आ जा रहा है. वीडियो लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और सब्जी वाले की आवाज की तारीफ कर रहे हैं. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.
ये नारी… बाहर निकल…, सब्जी बेचने का अनोखा तरीका
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक सब्जी वाला माइक से आवाज लगाकर सब्जी बेच रहा है. वह ऐसा अंदाज अपनाता है जैसे रामायण का नाटक चल रहा हो. पहले वह रावण की तरह जोर-जोर से हंसता है और फिर कहता है, “ये नारी… बाहर निकल, सब्जी खत्म हो रही है.” उसका यह मजेदार और अलग अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. लोग सब्जी वाले को देखने के लिए अपने घरों से बाहर आते हैं. वीडियो में उसकी आवाज और तरीका देखकर हर कोई हैरान और खुश हो जाता है. यही वजह है कि वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
सब्जी बेच रहे हो या औरतों को डरा रहे हो? यूजर ने किया कमेंट
सब्जी वाले का यह वीडियो @actor_rakesh_sahani नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे देखकर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “क्या ये पाताल लोक से सब्जी बेचने आए हैं?” वहीं कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं, “भाई, सब्जी बेच रहे हो या औरतों को डरा रहे हो?”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










