VIRAL VIDEO: बच्चों संग फैमिली टाइम स्पेंड कर रही थी बाघिन, वीडियो वाले भैया ने किया डिस्टर्ब, तो मारा झपट्टा

बाघिन के वायरल वीडियो का क्लिप
VIRAL VIDEO: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बाघिन का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बाघिन वीडियो बनाने वाले शख्स पर इस तरह हमला करती है, जिसे देख आपके भी रौंगटे खड़े हो जायेंगे.
VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स को खासकर जानवरों के वीडियो काफी पसंद आते हैं. इनमें कई वीडियो काफी मजेदार होते हैं, तो वहीं कई वीडियो काफी खौफनाक भी होते हैं. इन दिनों इंटरनेट पर एक बाघिन का वीडियो छाया हुआ है. यह वीडियो शुरू में काफी नार्मल लगता है. लेकिन लास्ट में जो होता है, वह देख आपकी भी रुह कांप उठेगी.
बाघिन का वायरल वीडियो
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाघिन अपने छोटे बच्चों के साथ आराम से बैठी हुई है. तभी बाघिन की नजर वीडियो बनाने वाले शख्स पर पड़ती है. कुछ देर बाघिन आराम से देखती है. इसके बाद वह जोर से गुर्राती है. उसके गुर्राने की आवाज सुन आपके भी रौंगटे खड़े हो जायेंगे. गुर्राने के बाद भी जब वीडियो बना रहा शख्स वहां से नहीं जाता है, तो बाघिन उसके पास आती है और हमला कर देती है. हालांकि पिंजरे के कारण वीडियो बना रहा शख्स बच जाता है. वरना आगे जो होता उसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं.
वीडियो पर 10 मिलियन से अधिक व्यूज
इस वायरल वीडियो को अब तक 10 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है. वहीं 61 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. इसके अलावा हजारों यूजर्स ने वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी किये हैं, जिसमें से अधिकतर लोग जानवरों को परेशान करने की बात कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










