Viral Video : बिल्ली के गले में लिपट गया सांप, वीडियो देख सब हैरान

Updated:
विज्ञापन
Snake wraps around cat neck

बिल्ली के गले में लिपट गया सांप (Photo: Insta)

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक सांप और बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सांप ने बिल्ली को परेशान कर दिया. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक सांप और बिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा है  वीडियो को देख सभी चौंक जा रहे हैं. वीडियो में बिल्ली के गले में सांप लिपटा नजर आ रहा है. इस वजह से बिल्ली परेशान नजर आ रही है. आप भी देखें आखिर क्या खास है इस वीडियो में जो लोगों को कर रहा है हैरान.

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि सांप बिल्ली के गले में लिपटा हुआ है. सांप बहुत ही पतला है. बिल्ली को समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करे. कई बार वह सांप को दांत से पकड़ने की कोशिश करती नजर आ रही है. बहुत कोशिश के बाद भी बिल्ली कामयाब नहीं होती. एक समय बिल्ली दांत से झपटा मारती है जिससे सांप डर जाता है. अंत में ऐसा लग रहा है कि सांप बिल्ली के शरीर से उतर जाता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : हरे रंग के सांप ने बिल्ली को कर दिया परेशान, देखें मजेदार वीडियो

इस वीडियो को hepriadi5z नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया–हर हर महादेव. कुछ ही देर पहले अपलोड इस वीडियो पर लोग लगातार लाइक्स के बटन दबा रहे हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola